अशोक गहलोत के इशारे पर गुंडागर्दी पर उतरे कांग्रेस विधायक: रामलाल शर्मा

Newspoint24.com/newsdesk/ जयपुर, राजस्थान। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इशारे पर कांग्रेस विधायक गुंडागर्दी पर उतर आये हैं। शर्मा ने कांग्रेस विधायक राजेन्द्र गुढ़ा के इस बयान पर कि ‘प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां में हिम्मत है तो विधानसभा में 72
 

Newspoint24.com/newsdesk/

जयपुर, राजस्थान। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इशारे पर कांग्रेस विधायक गुंडागर्दी पर उतर आये हैं। शर्मा ने कांग्रेस विधायक राजेन्द्र गुढ़ा के इस बयान पर कि ‘प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां में हिम्मत है तो विधानसभा में 72 विधायकों को प्रवेश करवाकर दिखायें, पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि राज्य में वर्तमान हालात को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगाया जाये।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. पूनियां को लेकर राजेन्द्र गुढा द्वारा दिया गया यह बयान आपत्तिजनक एवं निंदनीय है। शर्मा ने कहा कि गहलोत सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग से बड़ी घटना होने की आशंका है, प्रदेश में माहौल खराब किया जा रहा है, सरकार बचाने के लिए गहलोत किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने और केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों को तैनात करने की मांग की।