महाराष्ट्र: हिंगोली में एसआरपीएफ के छह जवान कोरोना से संक्रमित

Newspoint24.com/newsdesk/ त्रिपाठी.श्रवण वार्ता हिंगोली। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में बुधवार को राज्य आरक्षित पुलिस बल (एसआरपीएफ) के छह जवानों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया।सूत्रों के अनुसार एसआरपीएफ के जवानों को हाल ही में मुंबई में गश्त के लिए तैनात किया गया था और चार दिन पहले हिंगोली लौटने पर इन जवानों को सबसे
 

Newspoint24.com/newsdesk/ त्रिपाठी.श्रवण वार्ता

हिंगोली। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में बुधवार को राज्य आरक्षित पुलिस बल (एसआरपीएफ) के छह जवानों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया।
सूत्रों के अनुसार एसआरपीएफ के जवानों को हाल ही में मुंबई में गश्त के लिए तैनात किया गया था और चार दिन पहले हिंगोली लौटने पर इन जवानों को सबसे अलग रखा गया था।
एसआरपीएफ के जवानों की दो इकाइयां मुंबई में बंदोबस्त के लिए भेजी गयी थी और चार दिन पूर्व मुंबई से जवान वापस आये थे। जवानों के वापस आने के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें सबसे अलग-थलग रखने का निर्णय किया गया।
सभी 194 जवानों को हिंगोली के एसआरपीएफ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनमें से 101 लोगों की रिपोर्ट आज मिली है जिसमें छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
गौरतलब है की हिंगोली जिले में पहले एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था जो बाद में ठीक हो गया था।