मुंबई नगर निगम के सहायक आयुक्त की कोरोना से मौत

Newspoint24.com/newsdesk/मुंबई । मुंबई नगर निगम के सहायक आयुक्त अशोक खैरनार (57) की शनिवार को फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई। खैरनार मुंबई नगर निगम के एच पूर्व विभाग में कार्यरत थे।जानकारी के अनुसार खैरनार की तबियत खराब होने के बाद सबसे पहले बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उन्हें
 

Newspoint24.com/newsdesk/
मुंबई । मुंबई नगर निगम के सहायक आयुक्त अशोक खैरनार (57) की शनिवार को फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई। खैरनार मुंबई नगर निगम के एच पूर्व विभाग में कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार खैरनार की तबियत खराब होने के बाद सबसे पहले बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उन्हें सेवन हिल में शिफ्ट किया गया था। वहां तबियत में सुधार न होने पर 4 दिन पहले खैरनार को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। खैरनार पर प्लाझमा से लेकर रेमडेसीवर आदि सभी दवाओं का उपयोग किया गया था। उन्हें डायबटीज होने से ईलाज में बड़ी परेशानी आ रही थी। मनपा में किसी अधिकारी की कोरोना महामारी से मौत होने की दूसरी बड़ी घटना है । इसके पहले मुंबई नगर निगम के उपायुक्त शिरीष दीक्षित की भी कोरोना से मौत हो गई थी।
उल्लेखनीय है कि अब तक मुंबई नगर निगम के 2198 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं । इनमें से 102 कर्मचारियों की कोरोना से मौत हो चुकी है।