सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: विष्णुदत्त शर्मा

Newspoint24.com/newsdesk/ भोपाल, मध्यप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आव्हन किया कि वे प्रदेश व केन्द्र सरकार के कार्यो को जनता तक पहुंचाये। शर्मा आज यहां जिला अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग में यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली हमारी
 

Newspoint24.com/newsdesk/

भोपाल, मध्यप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आव्हन किया कि वे प्रदेश व केन्द्र सरकार के कार्यो को जनता तक पहुंचाये। शर्मा आज यहां जिला अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग में यह बात कहीं।

उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली हमारी प्रदेश सरकार ने हाल ही में अपने 100 दिन पूरे किए हैं। इसी तरह हमारी केंद्र सरकार ने भी अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल कुछ दिनों पहले ही पूरा किया है। कार्यकर्ता दोनों ही सरकारों के कार्यों को जनता तक पहुंचाये।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट तेजी से अपने पैर पसार रहा है। ऐसी स्थिति में सभी जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी यह ध्यान रखें कि उनके जिले में कोई भी जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी 14 अगस्त तक किसी भी तरह का सार्वजनिक आयोजन न करें और न ही ऐसे कार्यक्रमों में भाग लें। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत उपस्थित थे।