नोएडा में सरकार के खिलाफ आप का प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में

Newspoint24.com/newsdesk/ नोएडा। नोएडा में बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं और हत्याओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय जा रहे थे। उससे पहले ही सेक्टर 18 में पुलिस ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत
 

Newspoint24.com/newsdesk/

नोएडा। नोएडा में बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं और हत्याओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय जा रहे थे। उससे पहले ही सेक्टर 18 में पुलिस ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाना सेक्टर-20 में बंद कर दिया है। 

पुलिस ने कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी कारों से खींच खींच कर गिरफ्तार किया है।इस बीच पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खासी धक्का-मुक्की भी हुई है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन ने नोएडा पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की है। यह महिलाएं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नहीं हैं। पार्टी के कई कार्यकर्ता अपने वाहनों और और कारों में बैठे हुए थे। उनके परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट और धक्का-मुक्की पुलिस ने की है। उनको भी पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश की।

पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को पकड़कर खींचा और मारपीट की है। भूपेन्द्र जादौन ने कहा कि नोएडा पुलिस के अफसरों और सिपाहियों ने उन लोगों को गालियां दी हैं। संसदीय और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन चल रहा था। सरकार की नीतियों और अपराध के खिलाफ आवाज उठाना हम लोगों का अधिकार और नैतिक दायित्व है। नोएडा पुलिस की भूमिका बेहद निंदनीय और नकारात्मक थी।

पुलिस का काम हम लोगों से बातचीत करना और हमसे ज्ञापन लेना है। अगर हम लोग कानून का उल्लंघन करें तो हमें गिरफ्तार किया जा सकता है। लेकिन पुलिस अफसरों ने हम लोगों को गंदी-गंदी गालियां बकी हैं। हम लोग पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह से मिलकर इस मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे।