मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Newspoint24.com/newsdesk/ नई दिल्ली। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निगोमबाम को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय महासंघ ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी। मुश्ताक अहमद ने सात जुलाई को ही व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया था,
 

Newspoint24.com/newsdesk/

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निगोमबाम को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय महासंघ ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी।

मुश्ताक अहमद ने सात जुलाई को ही व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया था, जिसे आज हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में स्वीकार कर लिया गया। हॉकी इंडिया के संविधान के नियमों और विनियमों के तहत हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने बाद में हॉकी इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निगोमबाम को नए कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नामित और अनुमोदित किया।

वर्ष 2018 में अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले, मुश्ताक अहमद ने महासचिव के रूप में राष्ट्रीय शासी निकाय की सेवा की। उनकी अध्यक्षता में, हॉकी इंडिया ने 2018 में प्रतिष्ठित एफआईएच पुरुष विश्व कप के साथ-साथ 2019 में एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर की सफलतापूर्वक मेजबानी हासिल की, जहां पुरुष और महिला राष्ट्रीय हॉकी टीमों ने टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए योग्यता हासिल की।

हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने खेल के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए मुश्ताक अहमद का आभार व्यक्त किया।

वहीं दूसरी तरफ निगोमबाम कई वर्षों से मणिपुर हॉकी से जुड़े हुए हैं और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और जमीनी स्तर पर खेल के विकास में सहायक रहे हैं। उन्होंने मणिपुर में एक सांध्य दैनिक समाचार पत्र मीयम के संपादक के रूप में भी काम किया। निगोमबाम ने इससे पहले मणिपुर हॉकी में 2009 से 2014 तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया था, जिसके बाद वह 2014 से 2018 तक मणिपुर हॉकी के उपाध्यक्ष भी रहे।