बेंगलुरु के देवदत्त पडिकल बने आईपीएल के उभरते खिलाड़ी

दुबई भारतीय कप्तान विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज देवदत्त पडिकल को आईपीएल-13 के उभरते खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार को फाइनल के बाद व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये गए। मुंबई ने दिल्ली को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीता। बेंगलुरु
 

दुबई भारतीय कप्तान विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज देवदत्त पडिकल को आईपीएल-13 के उभरते खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया है।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार को फाइनल के बाद व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये गए। मुंबई ने दिल्ली को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीता।

बेंगलुरु के पडिकल ने टूर्नामेंट में 15 मैचों में 473 रन बनाये जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे। पडिकल को इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गयी। मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी ईशान किशन ने पडिकल की तरफ से यह पुरस्कार ग्रहण किया।

खबर एक मिनट में यह भी पढ़े :