क्रिस गेल टी-20 में 1000 छक्कों के यूनिवर्स बॉस

अबु धाबी । यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल टी-20 में 1000 छक्के पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे 41 वर्षीय गेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को 99 रन की अपनी शानदार पारी में 63 गेंदों में छह चौके
 

अबु धाबी । यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल टी-20 में 1000 छक्के पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे 41 वर्षीय गेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को 99 रन की अपनी शानदार पारी में 63 गेंदों में छह चौके और आठ छक्के लगाए। गेल ने इन आठ छक्कों से टी-20 क्रिकेट में 1000 छक्के पूरे करने वाला पहला खिलाड़ी बनने की शानदार उपलब्धि हासिल कर ली।

गेल के अब कुल 1001 छक्के हो गए हैं। वेस्ट इंडीज के गेल के बाद टी-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर वेस्ट इंडीज के ही कीरोन पोलार्ड हैं जिनके नाम 690 छक्के हैं।

गेल अपना अर्धशतक चौथे छक्के के साथ पूरा किया था और वह आठवें छक्के के साथ 99 रन पर पहुंचे थे लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। गेल के नाम आईपीएल में 349 छक्कों भी रिकॉर्ड है। गेल के नाम क्रिकेट के तीनों अंतर्राष्ट्रीय फॉर्मेट में सर्वाधिक 534 छक्कों का रिकॉर्ड है।

खबर एक मिनट में यह भी पढ़े :