बढ़ते वजन के डर के कारण छोड़ दिया है अगर पराठा खाना, तो इस विधि से बनाए और फिर देखें…

Newspoint24.com/newsdesk/ आज के समय में कई लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर काफी परेशान और तनाव में रहते है। बढ़ते वजन को रोकने के लिए वो कई प्रकार के योग के साथ ही, मार्केट में मोटापा कम करने वाली दवाईयों का सेवन करते है। इसके अलावा इससे बचने के लिए वो अपनी डाइट को ही
 

Newspoint24.com/newsdesk/

आज के समय में कई लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर काफी परेशान और तनाव में रहते है। बढ़ते वजन को रोकने के लिए वो कई प्रकार के योग के साथ ही, मार्केट में मोटापा कम करने वाली दवाईयों का सेवन करते है। इसके अलावा इससे बचने के लिए वो अपनी डाइट को ही बदल लेते है।

वहीं कई लोग तो मोटापे को बढ़ने से रोकने के लिए तेलिय पदार्थ से बनी चीजों को भी नजर अंदाज करते नजर आते है। इतना ही नहीं वो बाहरी की चीजें खाना भी बंद कर देते है। लेकिन कई मोटे व्यक्तियों को पराठे बहुत पसंद होते है। लेकिन वो मोटापे की बढ़ती चिंता के कारण पराठों को खाना बंद कर देते है। उनका मानना है कि पराठा खाने से शरीर का वजन बढ़ता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पराठे के बारें में बताने जा रहे है जो आपके शरीर का वजन करने में सहायक हो सकता है।

जैसा कि आप जानते हो गेहूं के आटे में कुछ ऐसे तत्व होते है जो शरीर का वजन बढ़ाने में सहायक है। लेकिन कुट्टू का आटा आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। साथ ही इसके बने हुए पराठे खाने से आपका वजन नहीं बढ़ेगा। इसके अलावा इस आटे में उच्च आहार फाइबर और प्रोटीन के साथ-साथ मैंगनीज, मैग्नीशियम, लोहा और तांबा जैसे खनिज पदार्थ होते हैं, जो पराठे को दिल और स्वास्थ के लिए अनुकूल बनाते हैं।

इसके अलावा आपके लिए भरे हुए पराठे फायदेमंद हो सकते है। ​इसके लिए अपने परांठे को स्टफिंग के लिए मौसमी सब्जियों का विकल्प चुनें। स्टफिंग पराठे में डालने से पहले फ्राई न करें। पनीर, मशरूम और दाल की स्‍टफिंग पराठे में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाती है। जिसके सेवन करने से आपके शरीर का वजन नहीं बढ़ेगा।

साथ ही पराठे को सेकने या पकाने के लिए आप सोयाबिन तेल, नारियल तेल और ऑलिव ऑयल का प्रयोग करें। इनके तेल से पकाया हुआ पराठे काफी फायदेमंद होगा। इन उपायों से खाए गए पराठे से आपका वजन नियंत्रण में रह सकता है। साथ ही आप अपना खोया हुआ स्वाद वापिस प्राप्त कर सकते है। स्वाद के साथ फिट रहने में भी आपको मदद मिलेगी।