ज्यादा पी ली तो उतारने के लिये आजमाये यह ये तरीके

Newspoint24.com/newsdesk/ इन दिनों हर टेलीविजन चैनलों पर नशे की बात चल रही है ड्रग्स की बात चल रही है शराब भी एक नशा है जो सामाजिक रूप से पीना सामाजिक उपेक्षा का शिकार बनाता है लिमिट में पिए तो शराब सेहतमंद है और अनलिमिटेड पी जाए तो वह तमाम तरीके के नुकसान पैदा कर देती
 

Newspoint24.com/newsdesk/

इन दिनों हर टेलीविजन चैनलों पर नशे की बात चल रही है ड्रग्स की बात चल रही है शराब भी एक नशा है जो सामाजिक रूप से पीना सामाजिक उपेक्षा का शिकार बनाता है लिमिट में पिए तो शराब सेहतमंद है और अनलिमिटेड पी जाए तो वह तमाम तरीके के नुकसान पैदा कर देती है आज आपको बताते हैं ज्यादा शराब पी ली है उस पर क्या है नुकसान क्या है लक्षण जिसे हैंगओवर कहते हैं। अक्सर शराब पीने वाले लोग हैंगओवर से ग्रस्त हो जाया करते हैं। हैंगओवर हो जाने पर लोगों का दिमाग सही तरह से निर्णय नहीं ले पाता है कि हैंगओवर (नशा) उतारने के लिए क्या खाएं या क्या पिएं। उचित जानकारी नहीं होने के कारण लोग हैंगओवर से परेशान रहते हैं, और उनका जीवन भी हैंगओवर के कारण अस्त-व्यस्त हो जाता है।

यहां हैंगओवर (नशा) उतारने के लिए कई प्रभावशाली उपाय बताए गए हैं। आप इन उपायों से घर पर ही हैंगओवर से छुटकारा पा सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।

हैंगओवर क्या है?


जब कोई व्यक्ति शराब का नशा करता है, और शराब से व्यक्ति को अधिक नशा चढ़ जाता है, तो इस स्थिति को हैंगओवर (hangover in hindi) कहते हैं। हैंगओवर में व्यक्ति अपने आप पर पूरा नियंत्रण नहीं रख पाता। व्यक्ति की बुद्धि शिथल हो जाती है। सिर में दर्द की शिकायत भी रहती है।

हैंगओवर होने पर सामान्यतः सिरदर्द, आंखों का लाल होना, मांसपेशियों में दर्द, ज्यादा प्यास लगना, रक्तचाप (Blood Pressure) का बढ़ना, दिल की गति तेज होना, कंपकपी, और पसीना आने जैसी शारीरिक लक्षण दिखने लगते हैं। इसी तरह मानसिक लक्षणों के रूप में चक्कर आना, चिंता, मानसिक तनाव, चिडचिड़ेपन की शिकायत हो सकती है।

हैंगओवर के कारण

हैंगओवर के निम्न कारण होते हैंः-

खाली पेट शराब (अल्कोहल) का सेवन
जब खाली पेट शराब का सेवन किया जाता है तो शराब का अवशोषण तेज गति से होता है। इसलिए इससे अधिक नशा हो जाता है। इस कारण हैंगओवर की स्थिति पैदा हो जाती है। इसलिए हमेशा मद्यपान कुछ हल्का खाना खाने के बाद ही करना चाहिए।

बिना पानी के शराब का सेवन
अल्कोहल पीने से बार-बार पेशाब आता है। इससे शरीर में तरल पदार्थ की कमी हो जाती है। इससे आपके शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स कम होते हैं। यह भी हैंगओवर का कारण बनता है।

हैंगओवर के लक्षण
हैंगोवर के मुख्यतः दो प्रकार के लक्षण प्रकट होते हैं, जो ये हैंः-

हैंगओवर के सामान्य लक्षण
हैंगओवर के लक्षण प्रत्येक व्यक्ति में अलग-अलग देखने को मिलते हैं। यह शरीब की मात्रा पर भी निर्भर करता है। वैसे ये हैंगओवर के सामान्य लक्षण हैंः- जंभाई
हिचकी
सांस में तेजी
कंपकंपी या अंगों का फड़कना
प्यास लगना
सिर में दर्द
भ्रम
मेमोरी लोस या याददाश्त की कमी
दुख
सम्मोह
हृदय व्यथा
अरुचि
ठंड लगकर बुखार

हैंगओवर के चरण
हैंगओवर एक जैसा ही नहीं होता, बल्कि शराब की मात्रा के अनुसार हैंगओवर के लक्षणों में बदलाव हो जाता है, जो ये हो सकते हैंः-

हैंगओवर का पहला चरण
बुद्धि, याददाश्त में तेजी, प्रीति, सुख उत्पत्ति
अन्न-पान, निद्रा वृद्धि
पढ़ने, गाने और भाषण देने की शक्ति बढ़ जाती है।
हंसी-मजाक ज्यादा करता है।

हैंगओवर का दूसरा चरण
इस अवस्था में व्यक्ति का विवेक धीरे-धीरे नष्ट होने लगता है।
बुद्धि, स्मरणशक्ति, वाणी, शारीरिक क्रिया अस्त-व्यस्त होती हैं।
व्यक्ति पागल के समान हरकतें करता है।
आलस्य आती है, और नींद-सी लगती है।
शरीर का ओज-तेज क्षीण हो जाता है।
वह कभी उचित, कभी अनुचित तथा कभी निरर्थक बातें करता है।

हैंगओवर का तीसरा चरण
शराबी को स्वयं पर नियंत्रण नहीं रह जाता है। वह फालतू बातें करता है।
बड़ों या गुरुजनों का मान-सम्मान नहीं करता है।
जो नहीं खाना चाहिए, वह भी खा लेता है।
चेतना खत्म हो जाती है।
शराब के नशे में अपने गोपनीय रहस्यों को भी प्रगट कर देता है।
अशुभ व अनुचित कार्य करने में समर्थ हो जाता है।

हैंगओवर का चौथा चरण
व्यक्ति टूटी हुई लकड़ी के समान भूमि पर गिर पड़ता है।
रोगी को कर्त्तव्य या अकर्त्तव्य का ज्ञान नहीं रहता।
वह मुर्दे से भी बुरा हो जाता है, अर्थात् जीते हुए भी मुर्दे के समान होता है।
जिस सुख प्राप्ति के लिए शराब पीता है, वह सुख भी उसे प्राप्त नहीं होता।
क्या सुख है, क्या दुख है, इसका आभास नहीं रहता।
संसार में उसके लिए क्या फायदेमंद है, और क्या नुकसानदेह। यह भी ज्ञान नहीं रहता।

हैंगओवर (नशा) उतारने के लिए घरेलू नुस्खे
शराब का नशा या हैंगओवर से बाहर आने के लिए ये घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैंः-

हैंगओवर उतारने के लिए नींबू का इस्तेमाल
ज्यादा शराब का सेवन करने के बाद शरीर में शुगर लेवल खराब हो जाता है। इसे ठीक रखने के लिए 1 गिलास ठण्डे पानी में निम्बू का रस मिलाकर सेवन करें। इसमें थोड़ी-सी चीनी डाल सकते हैं। इससे हैंगओवर उतारने में आसानी होती है।