भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोविड-19 पॉजिटिव
Newspoint24.com/newsdesk/ नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को संसद सत्र की समाप्ति के बाद कोरोना परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को उनके सकारात्मक परीक्षण की जानकारी दी। हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक है और उन्हें घरेलू संगरोध की सलाह दी गई है। उनकी पत्नी उषा नायडू का परीक्षण नकारात्मक है और वह
Sep 29, 2020, 22:07 IST
Newspoint24.com/newsdesk/
नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को संसद सत्र की समाप्ति के बाद कोरोना परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को उनके सकारात्मक परीक्षण की जानकारी दी। हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक है और उन्हें घरेलू संगरोध की सलाह दी गई है। उनकी पत्नी उषा नायडू का परीक्षण नकारात्मक है और वह भी घरेलू एकांतवास में हैं।
उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा नायडू भी सेल्फ आइसोलेशन में चली गई हैं। उपराष्ट्रपति ने रूटीन कोविड-19 टेस्ट कराया था। हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं और उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। उपराष्ट्रपति की कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी राष्ट्रपति सचिवालय की तरफ से उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई है।
खबर एक मिनट में यह भी पढ़े :