मनोज सिन्हा ने ली जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल पद की शपथ

Newspoint24.com/newsdesk/ श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल के रूप में श्री मनोज सिन्हा ने आज यहां पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने श्री सिन्हा को शपथ दिलायी। श्री सिन्हा ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली।
 

Newspoint24.com/newsdesk/


श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल के रूप में श्री मनोज सिन्हा ने आज यहां पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने श्री सिन्हा को शपथ दिलायी। श्री सिन्हा ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली।

इससे पूर्व मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने श्री सिन्हा को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किये जाने संबंधी राष्ट्रपति के आदेश को पढ़ कर सुनाया।

शपथ ग्रहण समारोह में चुनींदा अतिथि ही शामिल हुए।

पहले उपराज्यपाल श्री गिरीश चंद्र मुर्मू ने पांच अगस्त काे पद से त्यागपत्र दिया था और कल उन्हें भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति भवन ने कल सुबह श्री मुर्मू के त्यागपत्र को स्वीकार किये जाने और श्री सिन्हा को उपराज्यपाल नियुक्त किये जाने की घोषणा की थी।

घोषणा के बाद श्री सिन्हा कल दोपहर श्रीनगर पहुंच गये थे और शपथ एवं कार्यभार ग्रहण करने से पहले कल दिनभर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और परिस्थितियों की जानकारी ली।