महाविकास आघाड़ी साथ लड़ेगी मुंबई मनपा का चुनाव: संजय राउत

मुंबई । मुंबई महानगरपालिका का आगामी चुनाव महाविकास आघाड़ी में शामिल पार्टियां साथ मिलकर लड़ेंगी। यह दावा शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने किया है। महाविकास आघाड़ी में प्रमुख रूप से शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस शामिल हैं। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी सहित अन्य दल हैं। राउत के मुताबिक महाविकास गठबंधन मिलकर मुंबई महानगरपालिका का
 


मुंबई । मुंबई महानगरपालिका का आगामी चुनाव महाविकास आघाड़ी में शामिल पार्टियां साथ मिलकर लड़ेंगी। यह दावा शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने किया है।

महाविकास आघाड़ी में प्रमुख रूप से शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस शामिल हैं। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी सहित अन्य दल हैं। राउत के मुताबिक महाविकास गठबंधन मिलकर मुंबई महानगरपालिका का चुनाव लड़ेगा और फिर से बीएमसी में शिवसेना की सत्ता होगी। हालांकि राउत ने महाविकास आघाड़ी के घटक दल सपा और अन्य दलों का जिक्र नहीं किया है। राउत ने दावा किया है कि शिवसेना मुंबई महानगरपालिका में फिर से सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि कई लोग कह रहे थे, महाविकास आघाड़ी सरकार 11 दिनों तक नहीं चलेगी। एक महीने के भीतर गिर जाएगी। अब गणपति के बाद दशहरा आ गया है। लेकिन सरकार बरकरार है। अब बम पटाखे फूटने की आवाजें उनके नीचे से आएंगी जो महाविकास आघाड़ी सरकार गिरने की भविष्यवाणी करते फिर रहे थे।

राउत ने कहा कि शिवसेना किसी को टार्गेट करने की राजनीति नहीं करती। एक वर्ष में जो जमा हुआ है, उसकी खबर राज्य के मुख्यमंत्री व शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे लेंगें। मैंने उद्धव ठाकरे के दसवें साक्षात्कार की तैयारी की है। विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हम फडणवीस को बार-बार कोरोना से सावधान रहने की सलाह दे रहे थे। कोरोना किसी को नहीं छोड़ता। टीके की राजनीति नहीं करनी चाहिए। मुख्यमंत्री उद्धव टीकों का राजनीतिकरण नहीं करते। मैंने पिछली दशहरा रैली में कहा था कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। अगर भाजपा के साथ गठबंधन होता, तो मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होता।