लॉकडाउन में रणवीर ने बनायी बॉडी

लॉकडाउन में रणवीर ने बनायी बॉडीमुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने लॉकडाउन के दौरान गजब की बॉडी शेप बनायी है।रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लॉकडाउन में वह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। रणवीर अपने वर्कआउट पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। रणवीर सिंह ने
 

लॉकडाउन में रणवीर ने बनायी बॉडी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने लॉकडाउन के दौरान गजब की बॉडी शेप बनायी है।
रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लॉकडाउन में वह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। रणवीर अपने वर्कआउट पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। रणवीर सिंह ने अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की एक फोटो शेयर की। करीब 4-5 महीने के कठिन वर्कआउट से रणवीर सिंह की बॉडी काफी शानदार बनी नजर आ रही है। इसपर टाइगर श्रॉफ ने भी कॉमेंट किया है।


टाइगर श्रॉफ ने रणवीर सिंह की बॉडी की तारीफ करते हुए फायर इमोजी बनाई है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’, 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन लगने और सिनेमा हॉल बंद हो जाने के बाद फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार दीपिका पादुकोण ने ही निभाया है।