पद्मभूषण गायक एसपी बाला सुब्रमण्‍यम नहीं रहे

Newspoint24.com/newsdesk/ मुंबई। बॉलिवुड के लीजेंड सिंगर एसपी बाला सुब्रमण्यम का शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर कोरोना के चलते निधन हो गया है। वह बीते महीने कोरोना से संक्रमित हुए थे। 5 अगस्त को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक वीडियो जारी करके उन्होंने कहा था कि उनको खास लक्षण नहीं हैं।
 

Newspoint24.com/newsdesk/

मुंबई। बॉलिवुड के लीजेंड सिंगर एसपी बाला सुब्रमण्यम का शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर कोरोना के चलते निधन हो गया है। वह बीते महीने कोरोना से संक्रमित हुए थे। 5 अगस्त को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक वीडियो जारी करके उन्होंने कहा था कि उनको खास लक्षण नहीं हैं। लेकिन गुरुवार को अस्पताल के तरफ से स्टेटमेंट जारी किया गया था कि उनकी हालत काफी नाजुक है। उनकी मौत से पूरा बॉलीवुड शोक में है।

सपी बाला सुब्रमण्‍यम को पद्मश्री (2001) और पद्मभूषण (2011) जैसे सम्मानों नवाजा जा चुका है। इन्होंने पहली हिंदी फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ (1981) में काम किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें नैशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर से भी नवाजा गया था। उन्होंने सलमान खान के लिए कई गाने गाए हैं।