करीना कपूर ने ‘काफ्तान सीरीज’ जारी रखा

Newspoint24.com/newsdesk/ आईएएनएस / मुंबई | अभिनेत्री करीना कपूर को काफ्तान पहनना पसंद है और एक बार फिर उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए काफ्तान पहने तस्वीर पोस्ट कर अपनी ‘काफ्तान सीरीज’ जारी रखी है। View this post on Instagram Did you ask for another Kaftan picture? No. Did I still put it up? Yes. ?? .
 

Newspoint24.com/newsdesk/ आईएएनएस /

मुंबई | अभिनेत्री करीना कपूर को काफ्तान पहनना पसंद है और एक बार फिर उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए काफ्तान पहने तस्वीर पोस्ट कर अपनी ‘काफ्तान सीरीज’ जारी रखी है।

अभिनेत्री को घर पर आरामदायक काफ्तान पहनना पसंद है, जहां लॉकडाउन के दिनों में वह पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ अच्छा वक्त बिता रही हैं।

करीना ने रविवार को काफ्तान में अपनी एक और सेल्फी पोस्ट की। इस सन-किस्ड सेल्फी में उन्होंने सफेद और नीले रंग का काफ्तान पहन रखा है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करने के साथ लिखा, “क्या आपने काफ्तान में एक और तस्वीर के लिए कहा था? नहीं। क्या इसे मैंने फिर भी पोस्ट किया? हां। मुझे बाद में शुक्रिया कह देना..काफ्तान सीरीज।”