मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन

इंदौर। मशहूर शायर राहत इंदौरी का कोरोना से संक्रमित होने के बाद आज यहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया हैं।वे 70 वर्ष थे। राहत इंदौरी के निधन की पुष्टि यहां श्री अरविंदो इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (सेम्स) ने की है।सेम्स प्रवक्ता ने बताया कि श्री राहत इंदौरी को बेहद गंभीर
 


इंदौर। मशहूर शायर राहत इंदौरी का कोरोना से संक्रमित होने के बाद आज यहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया हैं।
वे 70 वर्ष थे। राहत इंदौरी के निधन की पुष्टि यहां श्री अरविंदो इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (सेम्स) ने की है।
सेम्स प्रवक्ता ने बताया कि श्री राहत इंदौरी को बेहद गंभीर अवस्था में उपचार के लिए परसों रात को भर्ती किया गया था। उन्हें आज उपचार के दौरान तीन बार हृदयघात हुआ। इस बीच अपरान्ह लगभग साढ़े चार बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
श्री राहत इंदौरी के निधन की खबर से इंदौर सहित देश और दुनिया में फैले उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गयी।