होटल बुलाकर युवक ने पत्नी को चाकुओं से गोद डाला, मौत

 

Newspoint24/संवाददाता  

 पति-पत्नी के बीच चल रही थी अनबन

गाजियाबाद । खोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक होटल में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी को होटल में बुलाया और फिर उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि खोड़ा पुलिस को आज सूचना मिली की यहां एएलक्स होटल एक कमरे के बाथरूम में एक महिला की लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता चला कि दिल्ली निवासी अर्जुन पिछले दो दिन से इस होटल के कमरा नम्बर-107 में रह रहा था। आज दोपहर उसने दिल्ली के बुराड़ी निवासी अपनी पत्नी प्रियंका को बुलाया, जहां पर उसने चाकुओं से गोदकर हत्या कर फरार हो गये।

प्रियंका की बहन चंचल का आरोप है कि हापुड़ के गढ़ निवासी अर्जुन से प्रियंका की शादी ढाई साल पूर्व हुई थी। तभी से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रियंका से मारपीट करते थे। पिछले छह महीने से प्रियंका अपनी बहन के साथ बुराड़ी में ही रह रही थी। अर्जुन ने प्रियंका को सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे फोन कर खोड़ा कॉलोनी के होटल में मिलने के लिए बुलाया और उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर खोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। खोड़ा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें : 

नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार