संयुक्त राष्ट्र महासभा में बाइडेन ने कहा- रूस 'गैर-जिम्मेदार' तरीके से दे रहा परमाणु धमकी

 
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए बाइडेन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बिना कारण यूक्रेन पर हमला कर पूरे विश्व को बिना कारण खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के 40 सदस्य रूस के खिलाफ यूक्रेन को धन और हथियारों के माध्यम से लड़ने में मदद कर रहे हैं।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 

संयुक्त राष्ट्र। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस पर परमाणु हथियारों की गैर जिम्मेदार तरीके से धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मास्को ने यूक्रेन पर हमला करके संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन किया है।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए बाइडेन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बिना कारण यूक्रेन पर हमला कर पूरे विश्व को बिना कारण खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के 40 सदस्य रूस के खिलाफ यूक्रेन को धन और हथियारों के माध्यम से लड़ने में मदद कर रहे हैं।

इससे पहले बुधवार को पुतिन ने यूक्रेन में लड़ने के लिए रूस के नागरिकों को लामबंद होने का आदेश दिया और परमाणु हथियारों का उपयोग करने के लिए धमकी दी। बाइडेन ने कहा कि आज फिर से राष्ट्रपति पुतिन ने अप्रसार शासन की जिम्मेदारियों के लिए लापरवाह अवहेलना करते हुए यूरोप के खिलाफ खुले तौर पर परमाणु धमकी दी है।

जो बाइडेन ने कहा कि रूस ने बेशर्म तरीके से यूएन चार्टर के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन के स्कूलों, रेलवे स्टेशनों और अस्पतालों पर हमला किया. मॉस्को का उद्देश्य एक राष्ट्र के तौर पर यूक्रेन को तबाह करना है।

यह भी पढ़ें : पुतिन की रिजर्व सैनिकों की तैनाती की घोषणा के बाद रूसी नागरिकों में हड़कंप, एयरलाइंस ने टिकट बेचने पर लगाई रोक