Commonwealth Games 2022 : भारतीय पुरुष हॉकी और महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई 

 

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स में बुधवार को छठे दिन के मुकाबले चल रहे हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से रौंद कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो गोल दागे।

इसके अलावा अमित रोहिदास, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह ने भारत के लिए एक-एक गोल किया। भारत की ये तीन मैचों में दूसरी जीत है। वह 7 पॉइंट्स के साथ पुल बी में नंबर-1 पर है।

महिला हॉकी: टीम इंडिया की बड़ी जीत
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में कनाडा को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

भारत के लिए पहला गोल सलिमा टेटे ने और दूसरा गोल नवनीत कौर ने किया। वहीं, तीसरा गोल लालरेसमियामी ने दागा। वहीं, कनाडा के लिए पहला गोल ब्रिएन स्टेयर्स और दूसरा गोल हन्ना ह्यून ने किया।

भारत ग्रुप में चार में से तीन मैच जीतने में सफल रहा है। उसने घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

 यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2022 : 92 साल के इतिहास में पहला मौका महिला लॉन बॉल्स में टीम इंडिया को गोल्ड ,भारत ने चौथा गोल्ड जीता