आजादी के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में सिनेमा हॉल खोले गए , पुलवामा और शोपियां में एक-एक मल्टी पपर्स सिनेमा हॉल का उद्घाटन 

 
उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का वैश्विक सिनेमा से गहरा नाता रहा है। नई फिल्म पॉलिसी और सुविधाएं इस केंद्रशासित प्रदेश को एक बार फिर शूटिंग डेस्टिनेशन बनाएंगी और एक बार फिर फिल्म निर्माण का सुनहरा वक्त वापस लौटेगा। उन्होंने कहा, ‘सिनेमा ने हमारे देश में सामाजिक बदलाव में बड़ी भूमिका निभाई है। हमें रॉल मॉडल दिए, हमें समाज और देश के प्रति काम करने की प्रेरणा दी।’ उन्होंने कहा कि सरकार प्रयास कर रही है कि जम्मू-कश्मीर के प्रतिभाशाली युवाओं को सही मंच, आधुनिक सुविधाएं, शिक्षा और कौशल विकास मिले।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 

  1. देश के इतिहास में पहली बार कश्मीर घाटी में सिनेमा हॉल खोले गए 
  2. उपराज्यपाल ने पुलवामा और शोपियां में एक-एक हॉल का उद्घाटन किया
  3. उन्होंने कहा कि कश्मीर के हर जिले में इस तरह के सिनेमा हॉल खोले जाएंगे

श्रीनगर। आजादी के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में वह हुआ है, जिसका अभी तक कल्पना नहीं की गई थी। अक्सर आतंक के साये में रहने वाले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और शोपियां में अब लोग सिनेमा हॉल जाकर फिल्मों का आनंद उठाएंगे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को दक्षिण कश्मीर के दो जिलों पुलवामा और शोपियां में एक-एक मल्टी पपर्स सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया। इन सिनेमा हॉल में फिल्मों के अलावा मनोरंजन के और भी साधन होंगे। इसके साथ ही यहां युवाओं का कौशल विकास भी किया जाएगा।

इस मौके पर एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश के हर जिले में इस तरह के सिनेमा हॉल खोले जाएंगे। एलजी सिन्हा ने कहा कि आज का दिन जम्मू-कश्मीर के लिए एतिहासिक है। पुलवामा और शोपियां में खोले गए सिनेमा हॉल फिल्मों के अलावा कई और सुविधाएं भी देंगे।

इन सिनेमा हॉल को जनता को समर्पित करते हुए एलजी सिन्हा ने कहा कि सिनेमा लोगों की संस्कृति, मूल्यों और आकांक्षाओं को परिलक्षित करने का सशक्त माध्यम है। सिनेमा वैश्विक ज्ञान के कई आयाम और नई खोजों के दरवाजे खोलता है। इससे लोगों की एक-दूसरे की संस्कृति के प्रति समझ और विस्तृत होती है।

सुनहरा वक्त वापस लौटेगा- एलजी
उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का वैश्विक सिनेमा से गहरा नाता रहा है। नई फिल्म पॉलिसी और सुविधाएं इस केंद्रशासित प्रदेश को एक बार फिर शूटिंग डेस्टिनेशन बनाएंगी और एक बार फिर फिल्म निर्माण का सुनहरा वक्त वापस लौटेगा। उन्होंने कहा, ‘सिनेमा ने हमारे देश में सामाजिक बदलाव में बड़ी भूमिका निभाई है। हमें रॉल मॉडल दिए, हमें समाज और देश के प्रति काम करने की प्रेरणा दी।’ उन्होंने कहा कि सरकार प्रयास कर रही है कि जम्मू-कश्मीर के प्रतिभाशाली युवाओं को सही मंच, आधुनिक सुविधाएं, शिक्षा और कौशल विकास मिले।

लोगों को मिलेगा रोजगार- सिन्हा
मनोज सिन्हा ने कहा कि सिनेमा हॉल की स्थापना से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। इन सिनेमा हॉल को देखने हर उम्र के लोग यहां पहुंचे। इन सिनेमा हॉल को सरकार के यूथ मिशन विभाग ने स्थापित किया है। इसमें जिला प्रशासन का भी सहयोग लिया गया। इसके बाद अब अनंतनाग, श्रीनगर, बांदीपोरा, गंद्रेबाल, डोडा, राजौरी, पुंछ, किश्तवार और रईसी जिलों में भी सिनेमा हॉल खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  चिदंबरम बोले राहुल गांधी का पार्टी में हमेशा प्रमुख स्थान रहेंगा, भले ही वह अध्यक्ष हों या नहीं