7 अगस्त को शुक्र ग्रह राशि बदलेगा : कुछ राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…

 

शुक्र ग्रह हर 23 दिन में राशि बदलता है। कभ-कभी ये समय ऊपर-नीचे हो सकता है। वर्तमान में ये ग्रह मिथुन राशि में है। 7 अगस्त को ये कर्क राशि में प्रवेश करेगा।

शुक्र के कर्क राशि में प्रवेश करने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  

वाराणसी। शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। मीन इसकी उच्च राशि जबकि कन्या नीच राशि कहलाती है। शुक्र ग्रह हर 23 दिन में राशि बदलता है। कभ-कभी ये समय ऊपर-नीचे हो सकता है। वर्तमान में ये ग्रह मिथुन राशि में है। 7 अगस्त को ये कर्क राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के कर्क राशि में प्रवेश करने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…

मेष राशि
शुक्र के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अटके हुए कामों में गति आ सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ इंक्रीमेंट के योग भी बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।

वृषभ राशि
ये शुक्र के स्वामित्व की ही राशि है। इस राशि के लोगों की लाइफ में पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिलेंगे। इस राशि के लोगों को इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है। किसी ऐसी जगह से पैसा आ सकता है, जहां से आप उम्मीद छोड़ चुके थे। विदेश यात्रा के योग भी इस दौरान बन रहे हैं।

मिथुन राशि 
इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। इस राशि के लोगों को नौकरी में शानदार फायदा होने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लाथ ही इनके अनुभव का लाभ भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। 

कन्या राशि
इस राशि वालों को शुक्र के बदलाव से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस समय आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको फायदा होने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा के लिए ये समय एकदम ठीक है। निकट भविष्य में इस समय किए गए अच्छे कामों का परिणाम मिल सकता है।

तुला राशि
शुक्र के शुभ प्रभाव के चलते इस राशि वालों को नौकरी के नए ऑफर आ सकते हैं। इन्हें इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है। ऑफिस में इनके द्वारा किए प्रयासों से अधिकारी इनसे खुश रहेंगे। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।