आज का पंचांग मंगलवार 30 अगस्त 2022 भाद्रपद शुक्ल पक्ष, तृतीया, हरतालिका तीज, सामवेद उपाकर्म 

 

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

 
आज का पंचांग मंगलवार 30 अगस्त 2022  

आज करें हरतालिका तीज का व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस बार ये व्रत 30 अगस्त, मंगलवार को किया जाएगा। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं यानी दिन भर कुछ भी खाती-पीती नही हैं। रात भर जागकर करके भगवान शिव और पार्वती के भजन गाती हैं। अगले दिन व्रत का पारणा करती हैं। मान्यता है कि ये व्रत करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

30 अगस्त 2022 का पंचांग  
30 अगस्त 2022, दिन मंगलवार को भाद्रमास मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 03:33 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी, जो रात अंत तक रहेगी। मंगलवार को सूर्योदय हस्त नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। मंगलवार को हस्त नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा शुभ नाम के एक अन्य योग भी इस दिन रहेगा। इस दिन राहुकाल दोपहर 03:35 से शाम 05:09 तक रहेगा।
   
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
मंगलवार को चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य सिंह राशि में, बुध कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हरतालिका तीज के व्रत में इन गलतियों को करने से बचना चाहिए

30 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- भादौ
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- हस्त
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 05:38 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:19 सायं 
चन्द्रोदय - अगस्त 30 08:04 प्रातः 
चन्द्रास्त - Aug 30 08:17 सायं 
तिथि    तृतीया - 03:33 दोपहर तक उपरांत चतुर्थी
नक्षत्र    हस्त - 11:50 रात्रि तक उपरांत चित्रा
चन्द्र राशि    कन्या
सूर्य राशि    सिंह
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:02 से 12:52 तक 
विजय मुहूर्त    02:05 दोपहर से 02:56 दोपहर
अमृत काल    05:38 सायं से 07:17 सायं 
रवि योग    05:38 प्रातः  से 11:50 रात्रि 

यह भी पढ़ें : श्राद्ध पक्ष 2022 : कब से कब तक रहेगा पितृ पक्ष, जानें किस दिन कौन-सी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा?

30 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 03:35 से शाम 05:09 तक
यम गण्ड - 9:19 प्रातः  – 10:53 प्रातः 
कुलिक - 12:27 दोपहर  – 2:01 दोपहर 
दुर्मुहूर्त - 08:42 प्रातः  – 09:32 प्रातः  और 11:18 रात्रि  – 12:04 रात्रि 
वर्ज्यम् - 07:57 प्रातः  – 09:34 प्रातः 

निवास और शूल
होमाहुति    बुध
दिशा शूल    उत्तर
अग्निवास    पृथ्वी
चन्द्र वास    दक्षिण
भद्रावास    पाताल - 03:30 रात्रि , अगस्त 31 से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास    पश्चिम
शिववास    सभा में - 03:33 दोपहर तक क्रीड़ा में

हिंदू वर्ष का दसवां महीना है पौष
पंचांग के अनुसार, हिंदू वर्ष का दसवां महीना पौष है। इस महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में होता है, इसलिए इस महीने का नाम पौष रखा गया है। धर्म ग्रंथों में इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में संकष्टी चतुर्थी, सफला एकादशी,  पौष अमावस्या,  पुत्रदा एकादशी, वैकुंठ एकादशी, मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल आदि त्योहार मनाए जाते हैं। 

यह भी पढ़ें : 31अगस्त को गणेश चतुर्थी से 9 सितंबर के बीच 7 दिन शुभ योग , 300 साल बाद गणेश चतुर्थी पर लंबोदर योग