तंत्र-मंत्र के लिए खास होती है दीपावली की रात, धन लाभ के लिए करें ये उपाय

 

इस बार दीपावली (Diwali 2022)का पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। दीपावली की रात बहुत ही खास होती है।

तंत्र शास्त्र में 4 प्रमुख रात्रियों के बारे में बताया गया है, जिसमें किए गए तंत्र-मंत्र और उपाय बहुत ही जल्दी शुभफल प्रदान करते हैं। दीपावली की रात भी इनमें से एक है। दीपावली (Diwali Upay 2022)की रात को कालरात्रि भी कहा जाता है। 

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

इस बार दीपावली (Diwali 2022) का पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। दीपावली की रात बहुत ही खास होती है। तंत्र शास्त्र में 4 प्रमुख रात्रियों के बारे में बताया गया है, जिसमें किए गए तंत्र-मंत्र और उपाय बहुत ही जल्दी शुभफल प्रदान करते हैं। दीपावली की रात भी इनमें से एक है। दीपावली (Diwali Upay 2022) की रात को कालरात्रि भी कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  के अनुसार, दीपावली की रात अगर कुछ आसान उपाय किए जाएं तो पैसों से जुड़ी हर समस्याएं दूर हो सकती हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं, जिसे कोई भी कर सकता है।

दीपावली पर किए जाने वाले उपाय और टोटके  

1.
 देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय हल्दी की एक साबूत गांठ भी पूजा स्थल पर रखें। पूजा संपन्न होने के बाद इस हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में लपेटकर अपने तिजोरी में इस तरह रखें कि ये किसी को दिखाई न दें। इससे आपके घर में बरकत बनी रहेगी।


2. दीपावली की रात देवी लक्ष्मी की उपासना के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। रात में 12 बजे के लगभग स्नान आदि करने के बाद लाल कपड़े पहनकर देवी लक्ष्मी के चित्र के सामने बैठकर श्रीसूक्त का पाठ करें। धर्म ग्रंथों के अनुसार, देवराज इंद्र ने भी श्रीसूक्त के माध्यम से ही देवी लक्ष्मी को प्रसन्न किया था।


3. लक्ष्मी पूजा करते समय पटिए के नीचे थोड़े से चावल रखें। बाद में इन चावल को एक पुड़िया में रखकर अपने पर्स में रख लें। इससे आपकी जेब में कभी पैसों की कमी नहीं होगी।


4. दीपावली की रात गाय के दूध में केसर मिलाकर इससे देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का संयुक्त रूप से अभिषेक करें। धन लाभ सहित आपकी हर इच्छा जरूर पूरी होगी।


5. लक्ष्मी पूजा में कौड़ी और गोमती चक्र भी रखें। बाद में इसे अपने ऐसे स्थान पर रख दें, जहां आप पैसा और प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज रखते हैं। इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं।


6. दीपावली की रात नजदीक स्थिति किसी पीपल के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक लगाएं और देवी लक्ष्मी को घर आने के लिए निमंत्रित करें। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।


7. दीपावली की रात लगभग 12 बजे साफ वस्त्र पहनकर अपनी राशि के अनुसार देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। मंत्र जाप के लिए स्फटिक की माला का उपयोग करें।

8. एकाक्षी नारियल एक खास प्रकार का नारियल होता है। लक्ष्मी पूजा के दौरान इस पर कुंकुम से स्वस्तिक बनाएं और बाद में इसे अपने किचन में लाल कपड़े में लपेटकर रख दें। इससे आपके घर में धन-धान्य की कमी नहीं होगी।


9. दीपावली की रात श्रीयंत्र की विधि-विधान से पूजा कर इसे सिद्धि करें और अपने पूजन स्थान पर स्थापित कर लें। रोज इसके सामने शुद्ध घी का दीपक लगाएं। धन लाभ के योग बनते रहेंगे।


10. दीपावली की रात बिल्व के पेड़ के नीचे भी एक दीपक जरूर लगाएं। बिल्व वृक्ष की जड़ में कुबेरदेव का स्थान माना गया है। 

यह भी पढ़ें : दीपावली की रात श्मशान सहित इन 4 जगहों पर भी लगाएं दीपक, जानें इसके पीछे है क्या है कारण