दिवाली और सूर्य ग्रहण : एक दिन पहले मनाई जाएगी दिवाली, अगले दिन सूर्य ग्रहण , जानें यूपी के प्रमुख शहरों में कब से लगेगा सूर्य ग्रहण

 
इस वर्ष दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर सोमवार को मनाया जाएगा। 24 अक्टूबर को चतुर्दशी शाम 5 बजकर 26 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। शाम 5 बजकर 27 मिनट से अमावस्या लग जाएगी। 24 को प्रदोष काल और निशिभ काल में अमावस्या रहेगी। इसलिए इस दिन प्रदोष काल में दीप मालिका करके महालक्ष्मी का पूजन किया जाएगा।

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

पंचांग के अनुसार दिवाली का पर्व 5 दिन मनाया जाता है, लेकिन इस बार दिवाली का पर्व 6 दिन तक चलेगा। इसकी वजह है सूर्यग्रहण। 25 अक्टूबर को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण के चलते दिवाली इस बार एक दिन पहले मनाई जा रही है। यह पर्व 6 दिन तक चलेगा। दिवाली कब मनाएं, क्या रहेगा सूर्यग्रहण का असर...

 

एक दिन पहले मनाई जाएगी दिवाली, अगले दिन सूर्य ग्रहण
इस वर्ष दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर सोमवार को मनाया जाएगा। 24 अक्टूबर को चतुर्दशी शाम 5 बजकर 26 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। शाम 5 बजकर 27 मिनट से अमावस्या लग जाएगी। 24 को प्रदोष काल और निशिभ काल में अमावस्या रहेगी। इसलिए इस दिन प्रदोष काल में दीप मालिका करके महालक्ष्मी का पूजन किया जाएगा।

 

अमावस्या पर रहेगा सूर्य ग्रहण
कार्तिक महीने में इस बार अमावस्या पर सूर्य ग्रहण की छाया रहेगी। ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी के अनुसार, अमावस्या पर खंड सूर्य ग्रहण रहेगा। यह ग्रहण लगभग पूरे भारत में दिखाई देगा। वर्ष 2022 का पहला खंडग्रास सूर्य ग्रहण दिवाली का विभिन्न राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। वर्ष 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को लगेगा। इस दिन कार्तिक मास की अमावस्या होगी। इस दिन खंडग्रास सूर्य ग्रहण लगेगा जो लगभग पूरे भारत में दिखाई देगा। यह ग्रहण दिवाली के अगले दिन लगने के कारण इसका सूतक काल बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। विभिन्न राशियों के लोगों का जीवन प्रभावित होगा।

सूर्य ग्रहण की स्थिति पर क्या करें, क्या न करें और किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 25 अक्टूबर को भारतीय समय के अनुसार दिन में 2 बजकर 29 मिनट से सूर्य ग्रहण लगना प्रारंभ हो जाएगा। इसकी समाप्ति 6 बजकर 32 मिनट पर होगी। यह सूर्य ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी ने बताया कि सूर्य ग्रहण के प्रारंभ और समाप्ति का समय अलग-अलग होता है। जिस शहर में जिस समय सूर्य ग्रहण प्रारंभ होता है। सूतक उससे 12 घंटे पहले लगते हैं।  मथुरा में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 30 मिनट पर लगेगा। यहां सूतक सुबह 4 बज कर 30 मिनट से लग जाएगा। वहीं वाराणसी में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 42 मिनट पर लगेगा , यहां सूतक रात्रि 02:52
 मिनट से लग जाएगा। 

सूतक काल में यह न करें
सूर्य ग्रहण पर सूतक लगने के बाद कुछ भी न खाना चाहिए न पीना चाहिए। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस दौरान पढ़ना, पढ़ाना और सोना भी वर्जित माना जाता है। पका भोजन रखा हो तो उसे ग्रहण के बाद न खाएं। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को ध्यान रखना होता है कि उन्हें न तो सोना चाहिए, न ही किसी वस्तु को काटना या सिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें : तंत्र-मंत्र के लिए खास होती है दीपावली की रात, धन लाभ के लिए करें ये उपाय