रूस की परमाणु बम वाली चेतावनी का नहीं हुआ असर, यूक्रेन ने अब दक्षिणी क्षेत्र में रूसी सेना को धकेला पीछे

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
कीव। यूक्रेन के दक्षिणी क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के आगे बढ़ने की खबर है। पता चला है कि यूक्रेनी सेना को सितंबर में देश के पूर्वी भाग में सफलता मिली थी। रूस ने इन्हें अपना क्षेत्र बताते हुए वहां पर हमला होने पर मुंहतोड़ जवाब देने का एलान किया है। मुंहतोड़ जवाब के तौर पर रूस ने परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की भी चेतावनी दी है। लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के कब्जे में गई प्रत्येक इंच जमीन को वापस लेने तक लड़ाई जारी रहेगी। इसी एलान के चलते यूक्रेनी सेना रूसी सेना से भिड़ रही है। बीते शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब मास्को के लाल चौक पर चारों यूक्रेनी क्षेत्रों के रूस में विलय का एलान कर रहे थे, लगभग उसी समय यूक्रेनी सेना ने लीमन को रूसी सेना से छीनकर दोबारा कब्जा कर लिया था।
लीमन डोनेस्क प्रांत का वह स्थान है जहां पर कब्जा करके लुहांस्क प्रांत पर दबाव बढ़ाया जा सकता है। पिछले कई महीनों से यूक्रेन के कई मोर्चों पर चेचेन लड़ाके लड़ रहे हैं। रूसी सेना के समर्थन में ब्लाग लिखने वालों ने कहा है कि यूक्रेनी सेना के ताजा हमलों ने महीने भर की मेहनत के बाद कब्जे में लिए गए क्षेत्रों को हमसे छीन लिया गया है।
यह भी पढ़ें : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को सुनाई खरी-खोटी, कहा-भारत और अफ्रीका को लूटा