योगी सरकार की दीपावली से पहले बोनस देने की तैयारी:DA/DR में 4% की हो सकती बढ़त

योगी सरकार की दीपावली से पहले बोनस देने की तैयारी:DA/DR में 4% की हो सकती बढ़त
उत्तर प्रदेश सरकार दीपावली से पहले राज्य कर्मियों को बोनस देने की तैयारी कर रही है। सूत्रों की माने तो यूपी में योगी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 4% महंगाई भत्ता दे सकती है। जिसके तहत अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस और सभी राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को महंगाई भत्ता देने की तैयारी है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

लखनऊ। योगी सरकार कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस दे सकती है। सरकार के स्तर पर इसको लेकर तैयारी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि दशहरा के बाद बोनस देने और महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की जा सकती है। इससे संबंधित फाइल मंजूरी के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद दीपावली से पहले अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस दिया जा सकता है। इससे लगभग 14 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा।

दीपावली से पहले बोनस देने की तैयारी
उत्तर प्रदेश सरकार दीपावली से पहले राज्य कर्मियों को बोनस देने की तैयारी कर रही है। सूत्रों की माने तो यूपी में योगी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 4% महंगाई भत्ता दे सकती है। जिसके तहत अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस और सभी राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को महंगाई भत्ता देने की तैयारी है। यूपी में कुल 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारी हैं। जिनकों बोनस देने से करीब 1025 करोड़ का खर्च आएगा। वही महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 4% देने से 300 करोड़ का बोझ सरकार पर पड़ेगा।

7 हज़ार तक मिल सकता है बोनस
केंद्र द्वारा तय दर के अनुसार ही राज्य सरकार द्वारा अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस तय किया जाता है। जिसके अनुसार प्रत्येक कर्मचारियों को अधिकतम 7000 रुपए बोनस मिलेगा। अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस दिए जाने की घोषणा सरकार द्वारा किए जाने पर खजाने पर करीब 1025 करोड़ रुपए का व्यय भार आएगा।

डीए और डीआर में होगी 4% की बढ़त
यूपी सरकार के मंहगाई भत्ता की घोषणा करने के बाद जुलाई 2023 से राज्य कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को जुलाई से मिलेगा। वही उत्तर प्रदेश के 10 लाख राज्य कर्मचारियों को डीए वृद्धि का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आठ लाख शिक्षकों और 12 लाख पेंशनरों की मंहगाई राहत की दर में भी चार फीसदी का इजाफा हो जाएगा।

Share this story