मथुरा में यमुना खतरे के निशान पार...52 गांव-कॉलोनी में बाढ़:बांके बिहारी मंदिर से 500 मीटर दूर तक पानी पहुंचा

मथुरा में यमुना खतरे के निशान पार...52 गांव-कॉलोनी में बाढ़:बांके बिहारी मंदिर से 500 मीटर दूर तक पानी पहुंचा
वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर से 500 मीटर दूर तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। रिंग रोड 3 जगह पर डूबी हुई है। यहां 3-3 फीट पानी भरा हुआ है। गाजियाबाद में अल्लीपुर तटबंध टूटने से करीब 20 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में यमुना का पानी भर गया है। यहां 9 गांव में पानी भरा हुआ है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

मथुरा । मथुरा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रयाग घाट पर यमुना नदी खतरे के निशान 166 मीटर से 40 सेमी. ऊपर बह रही है। 40 गांव और 12 कॉलोनी बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 1 हजार लोग यहां फंसे हुए हैं।

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर से 500 मीटर दूर तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। रिंग रोड 3 जगह पर डूबी हुई है। यहां 3-3 फीट पानी भरा हुआ है। गाजियाबाद में अल्लीपुर तटबंध टूटने से करीब 20 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में यमुना का पानी भर गया है। यहां 9 गांव में पानी भरा हुआ है।

यमुना का सबसे ज्यादा असर वृंदावन में देखने को मिल रहा है। VIP रोड परिक्रमा मार्ग पर बाढ़ के हालात का हाल यह है कि यहां पर 3 फीट से ज्यादा पानी भरा है । यहां कालीदह से लेकर मदन मोहन मंदिर तक यमुना का पानी भरा हुआ है।

कालीदाह पर 45 साल बाद यमुना आई है। इससे पहले 1978 की बाढ़ में यहां पानी आया था।

बाढ़ का पानी भरा देख बांके बिहारी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु सेल्फी लेने से खुद को नहीं रोक सके।

बाढ़ का पानी भरा देख बांके बिहारी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु सेल्फी लेने से खुद को नहीं रोक सके।

घरों से निकाल रहे समान
कुंभ मेला क्षेत्र में बना धोबी घाट पानी से लबालब भरा है। वहीं, अस्थाई घर बनाकर रह रहे लोग अब सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन कर रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे घरों का सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की तरफ ले जा रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्राॅली से समान और पशुओं को निकाला जा रहा है। संत विजय कौशल महाराज के आश्रम में भी पानी भर गया है।

हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज में बनाए गए बाढ़ राहत केंद्र में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज में बनाए गए बाढ़ राहत केंद्र में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

 

Share this story