लोकसभा चुनाव के 6वें चरण में 14 सीटों पर वोटिंग खत्म : प्रयागराज से कांग्रेस प्रत्याशी के पिता को थाने में बैठाया, आजमगढ़ में लाठीचार्ज

प्रयागराज में पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ से हटा दिया। जिसके बाद कांग्रेसी हंगामा करने लगे। सूचना पर सपा के पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह पहुंच गए। उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस रेवती रमण को हिरासत में लेकर थाने लाई। कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस ने रेवती रमण को छोड़ दिया।

 Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

 लखनऊ। लोकसभा चुनाव के 6वें चरण में 14 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 6 बजे तक 54.02% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा अंबेडकरनगर में 61.543% और सबसे कम फूलपुर में 48.940% वोटिंग हुई।

प्रयागराज में पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ से हटा दिया। जिसके बाद कांग्रेसी हंगामा करने लगे। सूचना पर सपा के पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह पहुंच गए। उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस रेवती रमण को हिरासत में लेकर थाने लाई। कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस ने रेवती रमण को छोड़ दिया।

करेली थाना पुलिस ने रेवती रमण समेत 50 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि रेवती रमण के समर्थकों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए, अपशब्द कहा, सरकारी कार्य में बाधा डाली।

आजमगढ़ में भाजपा समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें 2 लोगों के हाथ टूट गए। जबकि 2-3 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। वोटिंग खत्म होने के बाद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' घायल समर्थकों से मिलने उनके घर पहुंचे।

सपा ने चुनाव आयोग से 6 घंटे में 60 से ज्यादा शिकायतें की हैं। ज्यादातर शिकायतें EVM से जुड़ी हुई हैं। अंबेडकरनगर में बुजुर्ग महिला बग्घी से पोलिंग बूथ पर पहुंची और वोट डाला।

संतकबीरनगर में वोट डालने पहुंची महिला की मौत हो गई। महिला पोलिंग बूथ के गेट पर चक्कर खाकर गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यूपी में शनिवार को सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में वोटिंग हुई।

 

लोकसभा चुनाव के 6वें चरण में 14 सीटों पर वोटिंग खत्म

Share this story