वाराणसी : दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती देख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भावविभोर हो गईं

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
वाराणसी। दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती देख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भावविभोर हो गईं। गंगा तट पर उपस्थित जन समुदाय ने उनका स्वागत हर-हर महादेव के जयघोष से किया तो उन्होंने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। गंगा आरती देखने के बाद राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब दशाश्वमेध घाट पहुंचीं तो वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। राष्ट्रपति ने मां गंगा की आरती उतारी और षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना की। वो मंच पर बैठकर मां गंगा की आरती देख रही हैं। गंगा सेवा निधि के नौ अर्चक आरती उतार रहे हैं। 21 कन्याएं मां गंगा को चंवर डोला रही हैं।
काशी के कोतवाल कालभैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दशाश्वमेध घाट पहुंचीं। यहां वो मां गंगा की आरती में शामिल हुई । राष्ट्रपति ने मां गंगा की आरती उतारी और षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना की ।
राष्ट्रपति की झलक पाने के लिए लोगों ने किया घंटों इंतजार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल होने के जानकारी होने पर उनकी झलक पाने के लिए गोदौलिया चौराहे पर और राजेंद्र प्रसाद घाट पर जगह-जगह लोग उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही लोगों ने उन्हें देखा तो हर-हर महादेव का उद्घोष कर स्वागत किया।