सपा की बैठक में पार्षद दावेदारों का हंगामा:वाराणसी में टिकट वितरण पर महानगर अध्यक्ष से नोकझोंक, रुपए लेकर टिकट देने का आरोप

सपा की बैठक में पार्षद दावेदारों का हंगामा:वाराणसी में टिकट वितरण पर महानगर अध्यक्ष से नोकझोंक, रुपए लेकर टिकट देने का आरोप
बनारस में पार्षद टिकट वितरण से सपा कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता नाराज हैं। जिला संगठन और महानगर संगठन के लोग आमने सामने आ गए हैं। महानगर अध्यक्ष दिलीप डे पर पैसे लेकर टिकट वितरण का आरोप भी लगाया। उनकी मनमानी की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करने की चेतावनी दी। रविवार देर रात एक होटल में आयोजित बैठक में सपा नेताओं में काफी बहस और तू-तू मैं-मैं हो गई। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

वाराणसी । नगर निगम चुनाव में पार्षदों के टिकट वितरण को लेकर सपा की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। पूर्व विस प्रत्याशी समेत सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण में मनमानी का आरोप लगाया। सपा महानगर अध्यक्ष से जमकर तीखी बहस हुई और भाजपा नेताओं के कहने पर टिकट देने का आरेाप लगाया। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकृत प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर महानगर अध्यक्ष चले गए।

बनारस में पार्षद टिकट वितरण से सपा कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता नाराज हैं। जिला संगठन और महानगर संगठन के लोग आमने सामने आ गए हैं। महानगर अध्यक्ष दिलीप डे पर पैसे लेकर टिकट वितरण का आरोप भी लगाया। उनकी मनमानी की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करने की चेतावनी दी। रविवार देर रात एक होटल में आयोजित बैठक में सपा नेताओं में काफी बहस और तू-तू मैं-मैं हो गई। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

कैंट विधानसभा क्षेत्र में टिकट वितरण से नाराज विस प्रत्याशी पूजा यादव ने महानगर अध्यक्ष से नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सपा कार्यकर्ता की उपेक्षा करके भाजपा के प्रत्याशियों के कहने पर टिकट दिया गया। वहीं महानगर अध्यक्ष दिलीप डे राजनीतिक और जातिगत समीकरण का हवाला देकर सफाई देते नजर आए। आज नामांकन का अंतिम दिन है और मामला हाईकमान तक पहुंचने के बावजूद प्रत्याशियों को लेकर संगठन में दो फाड़ है।

महानगर अध्यक्ष पर आक्रोश फूटा

सपा की बैठक में महानगर अध्यक्ष दिलीप डे सभी आक्रोशित कार्यकर्ताओं के निशाने पर रहे। वीडियो में एक सपा नेता हर प्रदर्शन में सक्रियता और खुद पर कई मुकदमा लगने की दुहाई देते नजर आ रहे हैं। वहीं सपा की कैंट विस क्षेत्र से प्रत्याशी रहीं पूजा यादव उनका समर्थन भी कर रही हैं। उनके साथ दर्जनों कार्यकर्ता भी आक्रोशित नजर आ रहे हैं। वही देर रात तक चली बैठक में महानगर अध्यक्ष दिलीप डे सभी की मान मनौव्वल में जुटे रहे।

Share this story