वाराणसी के चौबेपुर थाना इलाके में असामाजिक तत्वों ने होलिका में लगाई आग,गांव में तनाव का माहौल

वाराणसी में असामाजिक तत्वों ने होलिका में लगाई आग

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

वाराणसी । चौबेपुर थाना इलाके के सुंगुलपुर गांव में रविवार को अराजक तत्वों ने समय से पहले ही होलिका में आग लगा दिया। आग की लपेट देखकर गांव के लोग वहां पहुंच गए। लोगों के पहुंचने तक होलिका जल गई। गांव के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होने कहा कि यह हमारे पर्व का अपमान है।

होलिका जलाये जाने के जानकारी के बाद लोग थाने पर पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस ने कहा क जल्द पता लगाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीष चौहान ने पुलिस से मांग किया है कि जल्द आरोपियों के बारे में पता लगाया जाय । तहरीर में कहा कि प्रशासन रात में आकर पुनः होलिका जलवाए। जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ल ने पुनः होलिका पुलिस बल के सामने लगवाई गई।

ब्राह्मण बस्ती में लगाई गई थी होलिका

गांव के लोगों ने बताया कि ब्राह्मण बस्ती में बसंत पंचमी के दिन होलिका लगाने के लिए पूजा पाठ किया गया था। उसके बाद से ही होलिका को विस्तार देने के लिए उपली और लकड़ी आदि लगाने का काम किया जा रहा था। उन्होने कहा कि होलिका दहन को लेकर गांव के लोग उत्साहित थे। लेकिन किसी ने आकर पहले ही होलिका में आग लगा दी।

25 साल पहले भी हुआ था विवाद

गांव के प्रधान मनीष चौहान ने जानकारी दिया कि होलिका को लेकर 25 साल पहले विवाद हुआ था। गांव के अन्य बिरादरी के लोग होलिका जलाने को लेकर आपत्ति जलाये थे। इसी जगह पर तब भी होलिका लगाई गई थी। विवाद बढ़ता देख पुलिस की मौजूदगी में त्योहार मनाया गया था। एक बार फिर होलिका जलाने की घटना से गांव का माहौल खराब हुआ है।

मुहूर्त के करीब चार घंटे पहले ही लग गई आग

गांव के लोगों ने बताया कि होलिका दहन भद्रा काल समाप्त होने के बाद ही किया जाता है। ऐसे में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 13 मिनट के बाद 12 बजकर 27 मिनट तक था। लेकिन रात में करीब 8 बजे ही आग लगने से गांव के लोगों का त्योहार खराब हुआ है।

Share this story