मछलीशहर से सपा की प्रिया सरोज जीतीं:भाजपा के बीपी सरोज को 35312 वोट से हराया

 प्रिया सरोज

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

जौनपुर । मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रिया सरोज ने बाजी मारी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को 35312 मतों से पराजित किया है। प्रिया सरोज को 449069 वोट जबकि वीपी सरोज को 413757 मिले। तीसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी कृपा शंकर सरोज को 156680 मत प्राप्त हुए।

प्रिया सरोज ने कहा कि मुझे खुशी है कि जनता ने मुझ पर विश्वास किया है। जनता के विश्वास पर मैं खरी उतरूंगी। रोजगार किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए काम करूंगी। इस बार संविधान बचाने वालों की जीत हुई है। जो संविधान को हरा रहे थे उनकी हार हुई है। जो एग्जिट पोल दिखा रहे थे 400 पार उनको करारा जवाब मिला। चुनाव जनता लड़ रही थी। जीतने का श्रेय मछलीशहर की जनता को दूँगी। संविधान खतरे में था। यही संविधान बचाने का मौका था। जनता ने धर्म की राजनीति को नकार दिया।

सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने कहा कि जनता ने धर्म की राजनीति को नकार दिया।

(सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने कहा कि जनता ने धर्म की राजनीति को नकार दिया।)

 

जनता भाजपा से निजात चाहती है
प्रिया सरोज के पिता और केराकत के विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि मछलीशहर की जनता संविधान बचाने के नाम पर जबरदस्त वोटिंग की है। मछलीशहर की जनता का धन्यवाद देता हूँ। मैं उनकी भावनाओं का हमेशा सम्मान करूंगा। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता हैं। बहुत कम उम्र में सांसद बन गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धन्यवाद दूंगा कि विचार करके जनता के बीच भेजा। जनता ने वोटिंग करके भरोसा जताया है। पूरी जनता ने परिवर्तन के नाम पर वोटिंग किया है। जनता भाजपा से निजात चाहती है।

प्रिया सरोज के पिता और केराकत के विधायक तूफानी सरोज।

(प्रिया सरोज के पिता और केराकत के विधायक तूफानी सरोज।)

Share this story