श्री काशी विश्वनाथ मंदिर महा शिवरात्रि :स्पेशल शेड्यूल जारी, चार प्रहर की होगी आरती, 8 मार्च को रात में ढाई बजे खुलेगा बाबा का पट

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का महाशिवरात्रि दर्शन शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मंगला आरती और भोग आरती के अलावा बाबा की चार प्रहर की आरती होगी। वहीं, भोर में साढ़े 3 बजे से लेकर अगले दिन सुबह अंतिम प्रहर की आरती यानी साढ़े 6 बजे के बाद तक लगातार दर्शन चलेंगे।

आरती के बाद भक्त कर सकेंगे दर्शन।

आरती के बाद भक्त कर सकेंगे दर्शन।

एक नजर मंदिर के जारी शेड्यूल पर

7 मार्च के यानी 8 मार्च शिवरात्रि की आधी रात की मंगला आरती होगी। रात 2:15 बजे पूजा शुरू होगी। भोर में 3:15 बजे मंगला आरती समाप्त होगी। इसके बाद से ही भोर में 3:30 बजे मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुलेगा।

भोग आरती होगी दोपहर 12 बजे

करीब साढ़े 8 घंटे तक दर्शन पूजन चलेगा। इसके बाद मध्यान्ह भोग आरती होगी। दोपहर 12 बजे से पूजा शुरू होगी। आधे घंटे यानी कि दोपहर 12:30 बजे पूजा समाप्त होगी। इसके बाद 9 घंटे तक दर्शन पूजन चलेगा। फिर रात को चारों प्रहर की आरती होगी।

भोग आरती के बाद साढ़े 8 घंटे तक दर्शन पूजन चलेगा।

भोग आरती के बाद साढ़े 8 घंटे तक दर्शन पूजन चलेगा।

चार प्रहर की आरती का शेड्यूल....

  • प्रथम प्रहर की आरती से पहले रात 9:30 बजे शंख बजते ही पूजा की तैयारी शुरू होगी। साथ में झांकी दर्शन चलता रहेगा।
  • रात 10 बजे से आरती शुरू होकर 12:30 बजे समाप्त होगी।
  • दूसरे प्रहर की आरती रात के 1:30 बजे से शुरू होकर रात के 2:30 बजे समाप्त होगी। झांकी दर्शन चलता रहेगा।
  • तीसरे प्रहर की आरती भोर में 3:30 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी। ।
  • चौथे प्रहर की आरती भोर में 5:00 बजे से शुरू होकर सुबह 6:15 बजे समाप्त होगी। भक्तों का झांकी दर्शन चलता रहेगा।

Share this story