WFI प्रेसिडेंट की दौड़ में बृजभूषण के करीबी संजय सिंह:पहलवानों के गंगा में मेडल बहाने को नाटक कहा था; 12 साल बाद मिलेगा नया अध्यक्ष

WFI प्रेसिडेंट की दौड़ में बृजभूषण के करीबी संजय सिंह:पहलवानों के गंगा में मेडल बहाने को नाटक कहा था; 12 साल बाद मिलेगा नया अध्यक्ष

 Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

वाराणसी । बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव में मेरे परिवार का कोई सदस्य दावेदारी पेश नहीं करेगा। इसके कुछ घंटे बाद ही उनके करीबी संजय कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। संजय पिछले कार्यकाल में WFI के संयुक्त सचिव और वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष थे।

अब WFI को 12 साल बाद नया अध्यक्ष मिलने वाला है। WFI में नामांकन के अंतिम दिन संजय कुमार सिंह ने पर्चा भरकर सभी को चौंका दिया। संजय सिंह के खिलाफ चार उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं।

सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ पारिवारिक समारोह में संजय सिंह।

सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ पारिवारिक समारोह में संजय सिंह।

अब भी बृजभूषण के पाले में ही गेंद
12 अगस्त को होने वाले चुनावों के लिए संजय सिंह का नामांकन बड़े परिवर्तन का संदेश है। लेकिन जानकारों की माने तो जीत के बाद गेंद बृजभूषण शरण सिंह के पाले में ही रहेगी। वाराणसी समेत यूपी की टीमों ने संजय के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में परचम लहराया है।

दो दशक से संजय सिंह केवल बृजभूषण शरण सिंह के करीबी नहीं हैं, बल्कि उनका घरेलू रिश्ता भी है। उनका दावा है कि 25 में से 22 राज्य इकाइयों का उन्हें समर्थन मिला हुआ है। उनके समूह को सभी 15 पदों पर जीतने की उम्मीद है।

WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के साथ संजय सिंह का पुराना रिश्ता है।

WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के साथ संजय सिंह का पुराना रिश्ता है।

संजय ने गंगा में मेडल प्रवाहित करने के ऐलान को नाटक कहा था
यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे बृजभूषण सिंह के खिलाफ बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक समेत 6 पहलवानों ने जंतर-मंतर पर धरना दिया था। इसके बाद संघ के संयुक्त सचिव एवं वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ‘बबलू' खुलकर बृजभूषण के समर्थन में उतरे। उन्होंने कहा था, बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों के आंदोलन की फंडिंग की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आरोप लगाया था कि कांग्रेस के इशारे पर एक उद्योगपति आंदोलन की फंडिंग कर रहा है। गंगा में मेडल प्रवाहित करने की घोषणा को नाटक बताया था।

कुश्ती प्रतियोगिता के उद्घाटन में पहुंचे सीएम योगी के मंच पर भी दिखे थे संजय सिंह।

कुश्ती प्रतियोगिता के उद्घाटन में पहुंचे सीएम योगी के मंच पर भी दिखे थे संजय सिंह।

2019 में चुने गए थे कुश्ती संघ वाराणसी के अध्यक्ष
वाराणसी जिला कुश्ती संघ की नए पदाधिकारियों का चयन दिसंबर 2019 में किया गया था। संजय सिंह 'बबलू' को सर्वसम्मति से जिला कमेटी का अध्यक्ष चुना गया था। इस टीम का कार्यकाल 4 साल के लिए तय था। उनके नेतृत्व में बनारस के पहलवानों ने स्टेट और नेशनल लेवल पर कई पदक जीते हैं। संजय सिंह चंदौली के झांसी गांव के मूल निवासी हैं। इस समय वाराणसी के कबीर नगर में रहते हैं।

अब आपको बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े विवाद भी पढ़वा देते हैं...

भाजपा का बृजभूषण को 'किनारे' करने का प्लान रेडी:एक्शन में देरी की वजह- रसूख और सपा से नजदीकी, पार्टी कोर्ट के फैसले के इंतजार में

बृजभूषण शरण सिंह। नाम में वजन है तो कद में हनक। 6 बार सांसद रह चुके हैं। इलाके में कोई इन्हें बाहुबली कहता है, कोई सांसदजी, तो कोई नेताजी। इस वजन और हनक का अंदाजा आप सेक्सुअल हैरसमेंट (पॉक्सो ऐक्ट) के केस से भी लगा सकते हैं।

पहलवान 6 महीने से सड़क से संसद तक, खाप पंचायतों से खलिहानों तक सांसद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इस केस में सांसद बृजभूषण का रवैया अभी भी बिल्कुल अख्खड़ और कड़क मिजाज है।

Share this story