काशी के सभी गली मोहल्ले, चौक चौराहे, हाट बाजार, मंदिर और घाट पर राम की धुन

ram

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

 वाराणसी।  काशी राम के नाम में रंगी है। काशी के सभी गली मोहल्ले, चौक चौराहे, हाट बाजार, मंदिर और घाट पर राम की धुन सुनाई दे रही है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के इलाके समेत शहर के अलग अलग हिस्सों में भव्य शोभायात्रा से माहौल पूरी तरह से राममय हो गया। गीत- संगीत, रामचरित मानस पाठ, सुंदर कांड , हवन, पूजन जैसे अनुष्ठान से काशी में कौतूहल है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम लला की पहली तस्वीर ने सभी को आस्था के सागर में उतार दिया।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम लला की पहली तस्वीर।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम लला की पहली तस्वीर।

मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ दिखी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में राम दरबार की झांकी की भव्यता से सभी का मन मोह लिया। दुर्गाकुंड मंदिर में बच्चों ने राम सीता के रूप में नृत्य के जरिए अपनी प्रस्तुति दी।

दुर्गाकुंड मंदिर में राम धुन पर बच्चों का मनमोहक नृत्य

दुर्गाकुंड मंदिर में राम धुन पर बच्चों का मनमोहक नृत्य

कहीं नृत्य तो कहीं रामवंदना के जरिए लोगों ने भगवान राम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। ​​​​​शहर के अलग अलह हिस्सों में लगाई गई एलईडी पर लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा।

LED पर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन का लाइव प्रसारण देखते लोग।

LED पर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन का लाइव प्रसारण देखते लोग।

काशी विश्वनाथ धाम में आम लोगों के साथ ही वाराणसी की कई हस्तियां भी पहुंची। वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी, बीजेपी के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विधायक नीलकंठ तिवारी समेत बड़ी संख्या में शहर के लोग एलईडी टीवी पर अयोध्या से प्रसारित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।

श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखते लोग

श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखते लोग

श्री काशीविश्वनाथ धाम में वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने राम दरबार की आरती उतारी और पूजन किया। इस अवसर पर उनके साथ बीजेपी के कई नेता भी मौजूद रहे। सभी ने आज के दिन को गौरवशाली बताया।

राम दरबार की आरती उतारते वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी

राम दरबार की आरती उतारते वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी

यूपी सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने भी श्री काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होने राम दरबार की आरती उतारकर राम जी की चरणों में शीश नवाया।

राम दरबार की आरती उतारते यूपी सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु

राम दरबार की आरती उतारते यूपी सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु

श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचे लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर कोई इस अवसर को हमेशा के लिए अपनी यादों में बसा लेना चाहता था। बड़ी संख्या में रामभक्त आयोजन की तस्वीरें खींचते वीडियो बनाते और सेल्फी लेते नजर आए। इस दौरान शंख घंटा और डमरू लेकर पहुंचे लोगों के वादन ने आयोजन को और भव्य बना दिया

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में पहुंचे लोगों का उत्साह

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में पहुंचे लोगों का उत्साह

काशी पुराधिपति के धाम में राम दरबार का दृश्य सभी को मोहता रहा। भगवान श्री राम का विग्रह इठलाते हुए आसन पर विराजमान हो गए हैं। उनके साथ माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी भी दरबार में हैं। घंटा और घड़ियाल बज रहे हैं। मृदंग की धुन गूंज रही है, काशी विश्वनाथ धाम की हवाओं में खुशबू है। गंगा की ओर भी अलग ही नजारा है।

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में राम दरबार की झांकी

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में राम दरबार की झांकी

काशी विश्वनाथ मंदिर में कीर्तन हो रहे हैं। वेदपारायण हो रहें हैं और सुंदरकांड की चौपाई गूंज रही हैं। धाम की मुंडेरों पर राम पताका लहरा रही है। 51 ब्राह्मण श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में वेद पारायण का पाठ करे रहे हैं। शहर में झाकियां निकाली जा रही हैं। काशी विश्वनाथ धाम में डमरू की धुन से आध्यात्मिक आभा फैल गई।

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में डमरू की ध्वनि

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में डमरू की ध्वनि

काशी में शंखनाद की ध्वनि भी खूब सुनाई दी। बंगाली समाज की 51 महिलाओं ने एक साथ शंखनाद किया और शुभता के प्रतीक शंख की ध्वनि से भगवान राम को नमन किया। इस पावन दिन पर हर तरफ राम नाम की धुन से काशी राममय है।

देव दीपावली की तर्ज पर काशी 51 लाख दीपों से जगमग होगी। आज रात विश्वनाथ टेंपल से विश्वनाथ धाम तक दीये अपनी रोशनी बिखेरेंगे। काशी के का नजारा दिख रहा है। महिलाएं राम जी के भजन पर डांडिया नृत्य करतीं भी दिख रहीं हैं।

राम जी के भजन पर महिलाओं का डांडिया नृत्य

राम जी के भजन पर महिलाओं का डांडिया नृत्य

नाविक समाज के लोगों ने गंगा में रैली भी निकाली। राम जी के पताकों से सजी नाव पर सवार होकर नाविक समाज के लोग राम के जयकारे लगाते रहे। सभी लोग राम और केवट की मित्रता को याद पर भगवान को नमन किया।

गंगा की लहरों पर नाविक समाज ने निकाली रैली

गंगा की लहरों पर नाविक समाज ने निकाली रैली

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम समेत संकट मोचन, गोपाल मंदिर, अन्नपूर्णां जी, काल भैरव और दुर्गाकुंड समेत 111 मंदिरों की सजावट हुई है। नृत्य, गायन, रामलीला जैसे कई कल्चरल इवेंट्स हो रहे हैं।​​​​​​ धाम राममय हो गया है, परिसर में राम की धुन गूंज रही है और मनमोहक रंगोलियां सजी हैं। मंदिर चौक पर भव्य राम दरबार सजा है जिसमें हर कोई शीश झुका रहा है। विद्वान ब्राह्मण भगवान राम की पूजा अर्चना के साथ वेदपारायण और सुंदरकांड कर रहे हैं।

काशी विश्वनाथ धाम के चौक पर सजा राम दरबार।

काशी विश्वनाथ धाम के चौक पर सजा राम दरबार।

श्री काशी विश्वनाथ धाम में 25 हजार दीयों से दीपोत्सव

श्री काशी विश्वनाथ धाम में सुबह 7 बजे से 51 ब्राह्मणों का वेद पारायण शुरू किया है। मंदिर चौक में राम दरबार की भव्य झांकी सजाई गई है। वेद पारायण के बाद सुंदरकांड का संगीतमय पाठ, प्रसाद वितरण, डमरू और शंख वादन हो रहा है। मंदिर आने वाले महादेव के भक्त, राम की भक्ति में भी डूबे हैं। शाम को सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया है। इसमें कथक नृत्य और संगीत होंगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि शाम के समय पूरे धाम परिसर में 25 हजार दीये जलाकर दीपोत्सव मनेगा।

गोपाल मंदिर में सुंदरकांड और दीपोत्सव

पक्के महाल स्थित भगवान कृष्ण के सबसे बड़े मंदिर गोपाल मंदिर में 2 दिनों का उत्सव होगा। सनातन वैष्णव सम्मेलन, सुंदरकांड का पाठ और पूरे मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव होगा। षष्ठपीठ गोपाल मंदिर और श्री मुकुंद गोपाल सेवा संस्थान के मीडिया प्रभारी अतुल शाह ने बताया कि गोपाल मंदिर वैष्णव संप्रदाय के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में भक्त भगवान कृष्ण के दर्शन पूजन कर रहे हैं।

BHU विश्वनाथ मंदिर में पांच दिन से संकीर्तन जारी

BHU के विश्वनाथ मंदिर में भी राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अनुष्ठान चल रहे हैं। मंदिर परिसर में पिछले 5 दिन से राम नाम संकीर्तन चल रहा है। शाम 5 बजे से पूरी रात और सुबह 7 बजे तक चलता है। इसका समापन आज है। मंदिर के राम दरबार में मानित व्यवस्थापक प्रो. सुभाष पांडेय भगवान राम और हनुमान जी की पूजा करेंगे। इसके बाद शाम को पूरे मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा।

राम की तस्वीर से काशी की सजावट

राम की तस्वीर से काशी की सजावट

काशी अन्नपूर्णा मठ मंदिर 151 बटुक जलाएंगे 11 हजार दीप

अयोध्या मे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर अन्नपूर्णा मंदिर में सुबह सुंदरकांड का वाचन और हवन होगा। 151 बटुक मंदिर में 11 हजार दीप जलाएंगे। मध्याह्न भोग आरती के बाद आम भक्तों के लिए शाम तक भोग भंडारा चलेगा।

काशी के इस्कॉन मंदिर में जगमाएंगे 51 हजार दीप, 1008 भोग अर्पित होंगे

इस्कॉन मंदिर में 51 हजार दीप जलाए जाएंगे । 1008 भोग अर्पित किए जाएंगे। विभिन्न स्कूलों में क्विज पेंटिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी। मंदिर से जुड़े रसिक गोविंद प्रभु ने बताया काशी के इस्कॉन मंदिर में भव्य रूप से श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जाएगा। इस्कॉन मंदिर में 24 घंटे भगवान के हरि नाम का अखंड कीर्तन होगा।

Share this story