कानपुर में बारिश:  UP के 65 जिलों में बरसात के साथ ओले गिरने का अलर्ट 

कानपुर में एक घंटे से बारिश:  UP के 65 जिलों में बरसात के साथ ओले गिरने का अलर्ट

 Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

लखनऊ। यूपी के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी सर्दी, कभी बर्फीली हवाएं तो कभी बारिश-ओले गिर रहे हैं। रविवार को भी मौसम विभाग ने 65 जिलों में बारिश और 26 जिलों में ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम 4 मिमी. और अधिकतम 10 मिमी. तक बारिश हो सकती है।

सुबह कानपुर और लखनऊ में बादल छाए हैं। कानपुर में देर शाम एक घंटे से ज्यादा समय से बारिश हो रही है। वहीं राजधानी लखनऊ में भी हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग का कहना है कि 6 फरवरी तक यानी अभी दो दिन कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। विभाग ने ओलावृष्टि के चलते किसानों को फसलों के बचाव की सलाह दी है। हालांकि, अब कोहरे को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

लखनऊ में बादल छाए हैं। 8 बजे तक धूप नहीं निकली। सुबह 12 km की स्पीड से हवा चल रही है।

( लखनऊ में बादल छाए हैं। )

शनिवार को इस सीजन की सबसे तेज धूप निकली
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को इस सीजन की सबसे कड़क धूप निकली। लेकिन बर्फीली हवाओं ने धूप की तपिश महसूस नहीं होने दी। तेज धूप से तापमान में वृद्धि हुई है। प्रदेश में वाराणसी सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम पारा 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, प्रदेश में कानपुर की रात सबसे ठंडी रही, यहां 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

यह फोटो संभल की है। रविवार सुबह से यहां तेज बरसात हो रही है।

(यह फोटो संभल की है। रविवार सुबह से यहां तेज बरसात हो रही है।)

तेज धूप के चलते प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.0 से 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते रात के तापमान में वृद्धि हुई है। कानपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं।

यह फोटो गाजीपुर की है। यहां सुबह ही हल्की धूप निकल आई। मौसम साफ है।

( यह फोटो गाजीपुर की है।  )

आगरा समेत 26 जिलों में गिर सकते हैं ओले
मौसम विभाग ने रविवार को आगरा, अमरोहा, औरैया, बागपत, बांदा, बिजनौर, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, रामपुर, सहारनपुर और शामली में ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह फोटो कानपुर की है। यहां रविवार सुबह से तेज बारिश हो रही है।

(यह फोटो कानपुर की है। यहां रविवार सुबह से तेज बारिश हो रही है।)

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
वहीं, आगरा ,अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संतकबीर नगर, संत रविदासनगर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी में बारिश का अलर्ट है।

यह फोटो वाराणसी की है। यहां मौसम साफ है। सुबह ही हल्की धूप निकल आई।

( यह फोटो वाराणसी की है। )

बादल छाएं रहेंगे, बारिश भी हो सकती है
कानपुर की सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। वहां से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में आ रही है। यही वजह है कि तेज धूप निकलने के बाद भी हवाओं में सर्दी बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि अगले 4 से 5 दिन तक हल्के और मध्यम बादल छाएं रहेंगे। 6 फरवरी तक अलग-अगल क्षेत्रीय पॉकेट्स में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद यानी, 12-14 फरवरी के बाद तापमान में वृद्धि हो सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान...

जिला अधिकतम न्यूनतम
आगरा 24.8 9.0
बागपत 23.3 6.8
भदोही 24.4 6.1
बिजनौर 18.5 6.5
कानपुर 24.8 2.4
लखनऊ 25.3 8.8
मेरठ 22.2 6.6
प्रयागराज 25.6 11.0
वाराणसी 26.3 12.0

Share this story