यूपी के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट:कानपुर में हुई जोरदार बारिश, ओले गिरे; लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी में भी बरसात

कानपुर में हुई जोरदार बारिश, ओले गिरे; लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी में भी बरसात

यूपी के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कानपुर में दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई। खूब ओले भी गिरे। वहीं, मुरादबाद में भी जमकर बरसात हुई। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की सुबह बादलों से घिरी रही। सुबह 5:30 के बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। अंधेरा छा गया। इसके बाद गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। आज सुबह वाराणसी और अयोध्या में भी बारिश हुई है।

मार्च महीने में यह तीसरी बार है, जब मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इससे पहले, गुरुवार देर शाम नोएडा, मेरठ, बरेली और अलीगढ़ में बारिश हुई। फिलहाल पूरे मार्च के महीने में 29 मार्च तक 22.2 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश अब तक रिकॉर्ड की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में इस प्रकार का बदलाव देखने को मिल रहा है।

KAN PUR

इन 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, बदायूं, संभल, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, मैनपुरी, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली और बाराबंकी के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह फोटो वाराणसी में कैंट स्टेशन की है। जहां सुबह से बारिश हो रही है।

यह फोटो वाराणसी में कैंट स्टेशन की है। जहां सुबह से बारिश हो रही है।

यह फोटो लखनऊ के इस्माइलगंज इलाके की है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे।

यह फोटो लखनऊ के इस्माइलगंज इलाके की है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे।

 

अब तक 22.2 मिमी से ज्यादा हो चुकी है बारिश

आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि मार्च के महीने में तीसरी बार मौसम ने करवट लिया है। मार्च के दूसरे सप्ताह में यूपी में बारिश हुई तो वहीं तीसरे सप्ताह में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। फिलहाल, 29 मार्च तक 22.2 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश अब तक रिकॉर्ड किया गया है।

वाराणसी में अगले दो दिन बारिश की संभावना

यह फोटो वाराणसी स्टेशन के बाहर की है। जहां सुबह से बारिश हो रही है।

यह फोटो वाराणसी स्टेशन के बाहर की है। जहां सुबह से बारिश हो रही है।

वाराणसी में आज सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। आसमान में बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। आज सुबह का औसत तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार का अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 21°C दर्ज किया गया था। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

अयोध्या में सुबह से बारिश

यह फोटो अयोध्या में नया घाट इलाके की है। यहां सुबह से बारिश हो रही है।

यह फोटो अयोध्या में नया घाट इलाके की है। यहां सुबह से बारिश हो रही है।

यह फोटो अयोध्या के अयोध्या में विभीषण कुंड की है। जहां बारिश में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे।

यह फोटो अयोध्या के अयोध्या में विभीषण कुंड की है। जहां बारिश में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे।

अयोध्या में आज सुबह बारिश हुई। आज का औसत तापमान 15 °C दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 °C रहने का अनुमान है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी 24 घंटे में बारिश हो सकती है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी ही चलने की संभावना है।

 

Share this story