10वीं में सीतापुर की प्राची निगम ने टॉप किया,फतेहपुर की दीपिका सेकेंड

up

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड) ने शनिवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। सीतापुर की प्राची निगम ने टॉप किया है। उन्हें 98.50% यानी 591 मार्क्स मिले हैं। सेकंड नंबर पर 590 मार्क्स के साथ फतेहपुर की दीपिका सोनकर हैं। थर्ड रैंक पर 588 मार्क्स के साथ 4 स्टूडेंट्स हैं। इनके नाम हैं-सीतापुर की नव्या सिंह, स्वाति सिंह, जालौन की दीपांशी सिंह सेंगर और प्रतापगढ़ के अर्पित तिवारी। टॉप-3 में जगह पाने वाले 6 स्टूडेंट्स में 5 लड़कियां हैं।

10वीं में टॉप-10 में कुल 159 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है। इनमें 24 स्टूडेंट्स सीतापुर के हैं। इस बार पहली और 10वीं रैंक के बीच 10 मार्क्स का अंतर है। रैंक 1 के 598 मार्क्स हैं जबकि रैंक 10 के 581 मार्क्स हैं। ओवर ऑल 89.55% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्रों का पासिंग परसेंट 86.64%, जबकि छात्राओं का 93.34% रहा है। यानी 6.7% लड़कियां लड़कों से ज्यादा पास हुई हैं।

इस बार हाईस्कूल में 286,738 बच्चे फेल हुए हैं। हालांकि, ये रिजल्ट पिछले साल की तुलना में 0.23% कम है। 2022-23 में 89.78% स्टूडेंट्स पास हुए थे।

इस रिजल्ट में एक अहम बात यह भी रही कि 10वीं और 12वीं के टॉपर एक ही स्कूल के हैं। प्राची निगम सीतापुर के महमूदाबाद में जिस सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। इसी स्कूल में 12वीं में टॉप करने वाले शुभम वर्मा भी पढ़ते हैं।

uo

रिजल्ट यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in/ और NIC की वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा में 27.63 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए, जबकि 29.47 लाख ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस साल 1.84 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ी थी।

एग्जाम सिर्फ 17 दिनों में हुआ। पहला पेपर 22 फरवरी को और लास्ट पेपर 9 मार्च को हुआ। परीक्षा 8265 केंद्रों में कराई गई। इस दौरान 311453 टीचर्स ने ड्यूटी की थी। कॉपियों की चेकिंग 16 मार्च से 30 मार्च तक चली। सिर्फ 12 वर्किंग-डे में ही 1.76 करोड़ कॉपियां चेक की गईं।

Share this story