उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए राजनीतिक सरगरमियां बढ़ी: CM योगी ने विधायकों को डिनर पर बुलाया

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए राजनीतिक सरगरमियां बढ़ी: CM योगी ने विधायकों को डिनर पर बुलाया

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

लखनऊ उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। इसे लेकर राजनीतिक सरगरमियां बढ़ गई है। राजनीतिक मुलाकातों का दौर जारी है। इसी क्रम में सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने जनसत्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया से मुलाकात की। ऐसा माना जा रहा है कि राज्यसभा में बीजेपी प्रत्याशी को वोट के संबंध में वार्ता हुई।

राजभर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बीजेपी प्रत्याशी को जिताने के लिए सपा के कई विधायक आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि संजय सेठ अच्छे वोट से जीत रहे हैं। सीएम योगी ने एनडीए गठबंधन के सभी विधायकों को रात आठ बजे डिनर पर बुलाया है।  

वहीं, राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए विधायकों का प्रशिक्षण आज हो रहा है। लोकभवन मेँ विधायक सभी आठ प्रत्याशियों को मतदान करने के लिए समूह मेँ बांटा जायेगा। वोट देने के लिए विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान के प्रशिक्षण के बाद मतपत्रों की जांच होगी।

प्रशिक्षण के दौरान सीएम योगी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी अपना दल कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल, निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद और सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर, रालोद विधायक, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष राजा भैया समेत इंडिया गठबंधन के लोग शामिल  हो रहे हैं।

Share this story