अयोध्या में पीएम मोदी : 4 घंटे तक रहेंगे, 3 घंटे राम मंदिर में , जटायु की मूर्ति इनॉगरेशन करेंगे  

अयोध्या में पीएम मोदी : 4 घंटे तक रहेंगे, 3 घंटे राम मंदिर में ,  जटायु की मूर्ति इनॉगरेशन करेंगे

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

अयोध्या । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जनवरी को अयोध्या आने वाले थे। मगर अब वो 22 जनवरी को आएंगे। यहां सिर्फ 4 घंटे रुके हैं। सुबह 10.30 बजे निजी विमान से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगे। 11 बजे राम मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगे। यहां 3 घंटे रुकेंगे। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से पहले PM जटायु की प्रतिमा का इनॉगरेशन करेंगे। उनकी पूजा भी करेंगे।

इसके बाद प्राण-प्रतिष्ठा पूजन में शामिल होंगे। PM के सामने रामलला की आंखों से पट्‌टी खोली जाएगी। वे रामलला को सोने की सलाई से काजल लगाकर उनको शीशा दिखाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, RSS प्रमुख मोहन भागवत और ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास अपने विचार रखेंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 पर दिल्ली के रवाना हो जाएंगे।

खास प्रसाद चखेंगे PM और मेहमान

यह फोटो 30 दिसंबर की है। PM ने अयोध्या में 8 किलोमीटर का रोड शो किया था।

( यह फोटो 30 दिसंबर की है। PM ने अयोध्या में 8 किलोमीटर का रोड शो किया था। )

VIP और VVIP मेहमानों के भोजन के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। बतौर प्रसाद मेहमानों को बेसन और मेथी से बने थेपला, मटर की कचौड़ी, गाजर-मटर की सब्जी, बादाम की बर्फी और आम के अचार परोसा जाएगा। PM खास मेहमानों के साथ इस प्रसाद का स्वाद चखेंगे।

ram mandir

प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर : इसकी 4 तस्वीरें देखिए

राम मंदिर के लिए PM मोदी का 11 दिन का अनुष्ठान
PM मोदी ने 12 जनवरी को ऑडियो मैसेज जारी किया था। यह संदेश 10.50 मिनट का था। PM ने अपनी बात को सियावर रामचंद्र की जय से शुरू किया था और खत्म जय सियाराम...जय सियाराम...जय सियाराम..से किया था। इसमें PM ने कहा था कि वे 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा था, 'मैं भावना को शब्दों में बांध नहीं पा रहा हूं। कई पीढ़ियों का सपना साकार हो रहा है। मैं जीवन में पहली बार इस तरह के मनोभावों से गुजर रहा हूं। मैं एक अलग ही भाव-भक्ति की अनुभूति कर रहा हूं।'

सूत्रों के मुताबिक अनुष्ठान के लिए वह शास्त्रों के निर्देशानुसार नियम पालन कर रहे हैं। पीेएम जमीन पर कंबल बिछाकर कर सोते हैं और सिर्फ नारियल पानी ही पीते हैं।

Share this story