इंडिगो की मुंबई-गोरखपुर फ्लाइट में सिगरेट पी रहा था यात्री:धुआं उठते ही बजा फायर अलार्म; क्रू मेंबर ने पकड़ा, गिरफ्तार

इंडिगो की मुंबई-गोरखपुर फ्लाइट में सिगरेट पी रहा था यात्री:धुआं उठते ही बजा फायर अलार्म; क्रू मेंबर ने पकड़ा, गिरफ्तार

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

गोरखपुर ।  इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री को सिगरेट पीते पकड़ा गया है। मुंबई से गोरखपुर आ रही फ्लाइट में यात्री टॉयलेट में सिगरेट पी रहा था। सिगरेट जलते ही फ्लाइट में फायर अलार्म बज गया। जिससे यात्रियों समेत क्रू मेंबर अलर्ट हो गए। कैप्टन और क्रू मेंबर्स ने उसकी सिरगेट बुझवाई।

फ्लाइट के गोरखपुर लैंड करते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों ने यात्री को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एयरलाइंस के सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए यात्री को अरेस्ट कर लिया है।

सिगरेट पी रहे यात्री का नाम कृष्ण कुमार मिश्रा है। वो देवरिया के बरियापुर करौदी बाजार का रहने वाला है।

सिगरेट पी रहे यात्री का नाम कृष्ण कुमार मिश्रा है। वो देवरिया के बरियापुर करौदी बाजार का रहने वाला है।

यात्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया, केस दर्ज
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 6E- 544 रोजाना दोपहर 3.35 बजे मुंबई से उड़ान भरकर शाम 6 बजे गोरखपुर पहुंचती है। गुरुवार को भी यह फ्लाइट मुंबई से अपने निर्धारित समय पर उड़ान भरी। गोरखपुर पहुंचने से कुछ देर पहले अचानक फ्लाइट में फायर अलार्म बजने लगा। अलार्म बजते ही फ्लाइट कैप्टन समेत सभी क्रू मेंबर अलर्ट हो गए।

चलती फ्लाइट में चेकिंग शुरू की गई तो एक व्यक्ति टॉयलेट में सिगरेट पी रहा था। क्रू मेंबर्स ने उसे पकड़कर तत्काल सिगरेट बुझवाई। सिगरेट पी रहे यात्री ने बताया कि उसका नाम कृष्ण कुमार मिश्रा है और वो देवरिया के बरियापुर करौदी बाजार का रहने वाला है। एयरलाइंस के सुरक्षा अधिकारी सत्येंद्र ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि यात्री के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फ्लाइट के क्रू मेंबर्स की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। एयरपोर्ट पर तैनात पुलिसकर्मी और एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों को चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। यात्री सिगरेट और उसे जलाने के लिए लाइटर लेकर कैसे फ्लाइट में बैठ गया, यह बेहद गंभीर विषय है।

 

Share this story