नोएडा :इंजीनियर ने कूदकर दी जान, शाम को लड़की के साथ फ्लैट में आया, 4 घंटे बाद खून से लथपथ लाश नीचे मिली

नोएडा :इंजीनियर ने कूदकर दी जान, शाम को लड़की के साथ फ्लैट में आया, 4 घंटे बाद खून से लथपथ लाश नीचे मिली
पुलिस कमिश्नर कहना है कि लड़की और युवक दोनों एक साथ शुक्रवार शाम पांच बजे फ्लैट आए थे। यहां चार घंटे रहने के बाद रात करीब नौ बजे नमन मदान नाम का युवक 20वें फ्लाेर से कूद गया। इस संबंध में मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस हर एंगल की गहनता से जांच कर रही है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

नोएडा । सेक्टर-168 के गोल्डन पॉम सोसाइटी में 26 साल के युवक ने 20वें फ्लोर से कूदकर सुसाइड कर लिया। मृतक इंजीनियर था। वह लड़की से मिलने के लिए सोसाइटी के फ्लैट में पहुंचा था। ये फ्लैट ऑनर से किराए पर लिया गया था। जिस समय युवक ने सुसाइड किया, उस समय लड़की कमरे में थी।

पुलिस कमिश्नर कहना है कि लड़की और युवक दोनों एक साथ शुक्रवार शाम पांच बजे फ्लैट आए थे। यहां चार घंटे रहने के बाद रात करीब नौ बजे नमन मदान नाम का युवक 20वें फ्लाेर से कूद गया। इस संबंध में मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस हर एंगल की गहनता से जांच कर रही है।

नमन सेक्टर-15 सोनीपत का रहने वाला था। वो वीवान कंपनी बेंगलुरु में साफ्टवेयर इंजीनियर था। पुलिस ने बताया कि इस समय उसका वर्क फ्राम होम चल रहा था। इसलिए सारा कम घर से ही कर रहे थे।

सोसाइटी के कॉरिडोर में रखी डेड बॉडी और जांच कर रही पुलिस।

(सोसाइटी के कॉरिडोर में रखी डेड बॉडी और जांच कर रही पुलिस।)

युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ
पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर रही है। लड़की ने कुछ विवाद की बात बताई है। लड़की का कहना है कि उसने सुसाइड किया है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में ये भी सामने आया कि युवक और लड़की, दोनों क्लासमेट थे। युवती प्राइवेट कॉलेज में टीचर है।

नोएडा की गोल्डन पॉम सोसाइटी, यहीं पर घटना हुई थी।

(नोएडा की गोल्डन पॉम सोसाइटी, यहीं पर घटना हुई थी।)

कमरे में नहीं मिले कोई सबूत
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि नमन मदान के सिर में चोट लगी। इससे ज्यादा खून बह गया। मौत की वजह यही बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने कमरे की तलाशी है। वहां कोई सुसाइड नोट या हाथापाई के निशान तोड़-फोड़ की आंशका भी नहीं है।

नशे में होने की बात सामने आई
पुलिस का मानना है कि जिस वक्त यह घटना हुई, लड़की और युवक दोनों नशे में थे। ये एक प्रकार के सर्विस अपार्टमेंट हैं, जिसे कामकाजी लोगों को किराए पर दिए जाते हैं। इसमें कुछ घंटों के लिए मीटिंग या अन्य प्रोग्राम के लिए किराए पर भी फ्लैट दिए जाते हैं।

Share this story