यूपी में मानसूनी बारिश का दौर जारी : मुरादाबाद के 12 गांवों में घुसा नदी का पानी:20 हजार लोग प्रभावित, सहारनपुर में बारिश के कारण मकान गिरा, नोएडा में सड़कें बनीं तालाब

 यूपी में मानसूनी बारिश का दौर जारी : मुरादाबाद के 12 गांवों में घुसा नदी का पानी:20 हजार लोग प्रभावित, सहारनपुर में बारिश के कारण मकान गिरा, नोएडा में सड़कें बनीं तालाब

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

लखनऊ। यूपी में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मेरठ और सहारनपुर में तेज बारिश के बीच कांवड़िए के कदम थम नहीं रहे हैं। वो कंधे पर कांवड़ लेकर बोल बम का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। नोएडा में जोरदार बरसात से शहर के कई हिस्सों में सड़कें तालाब बन गई हैं। वहीं मुरादाबाद में लगातार हो रही बारिश से ढेला नदी का पानी 12 गांव में घुस आया है। लोग बचने के लिए अब सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे हैं।

मौसम विभाग ने 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वेस्ट यूपी के 7 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। अनुमान है कि इन जिलों में 200 मिमी तक पानी बरस सकता है। इधर, लखनऊ में रातभर गरज-चमक के साथ हल्की बरसात हुई। आज सुबह भी बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले 4 दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा।

मेरठ में तेज बारिश शुरू हुई तो कांवड़िए रुक गए। कइयों ने रेन कोट पहना और आगे बढ़ते रहे।

मेरठ में तेज बारिश शुरू हुई तो कांवड़िए रुक गए। कइयों ने रेन कोट पहना और आगे बढ़ते रहे।

मुरादाबाद के 12 गांवों में घुसा पानी

मुरादाबाद में बीते तीन दिनों से रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते ढेला नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी में पानी अधिक होने से रुक-रुककर बाहर की ओर फेंक रही है। जिससे नदी का पानी काफियाबाद, घोसीपुरा, खैय्या खद्दड़, शाहपुर गनीनगर, अक्का, मंसूमपुर, पीपलसाना, कोनी का मजरा, लालूवाला, त्रिलोकपुर समेत आस पास के 12 गांवों में घुस चुका है। किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है। करीब 20 हजार लोग इससे प्रभावित है। वे गांव छोड़कर अब धीरे-धीरे सुरक्षित स्थान के लिए रवाना हो रहे हैं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं। वह लोगों को लगातार अलर्ट कर रहा है। हर साल बारिश के मौसम में इन गांवों में बाढ़ जैसे हालत उत्पन्न हो जाते हैं।

सहारनपुर में बारिश के कारण गिरा मकान

सहारनपुर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। शनिवार को पुराना कलसिया रोड स्थित हसन कॉलोनी में सुबह से तेज बारिश हुई। इस दौरान एक मकान भर भराकर गिर गया। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। ये मकान चांद हलवाई का बताया जा रहा है।

ये तस्वीर सहारनपुर की है। यहां बारिश के दौरान एक मकान गिर गया।

ये तस्वीर सहारनपुर की है। यहां बारिश के दौरान एक मकान गिर गया।

हरदोई में हुई सबसे ज्यादा बारिश
शुक्रवार की बात करें तो सबसे ज्यादा हरदोई में 71 मिलीमीटर बारिश हुई है। मुरादाबाद में एक जर्जर मकान की 15 फीट की दीवार ढह गई। बरेली, बुलंदशहर, मैनपुरी, मेरठ में भी औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं, गुरुवार को लखीमपुर के फूलबेहड़ इलाके में शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने से गुरुवार को एक मकान ढह गया।

इन 7 जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट
जिन जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और संभल शामिल हैं।

इन 16 जिलों में झमाझम बारिश की आशंका
बदायूं, बागपत, बरेली, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयारागराज, रामपुर, संत रविदासनगर, शामली, सोनभद्र, सुल्तानपुर में झमाझम बारिश की संभावना है।

इन 32 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना
आगरा, अलीगढ़, अमेठी, औरैया, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कासगंज, कौशांबी, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, मिर्जापुर, रायबरेली, शाहजहांपुर, सोनभद्र, उन्नाव, वाराणसी में बारिश के साथ बिजली गिर सकती है।

भारी से भारी बारिश में 200 मिमी से ज्यादा बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश का अलर्ट का मतलब है कि 64 से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है। जबकि भारी से भारी बारिश के अलर्ट में 115.6 से 204 मिमी के बीच बरसात हो सकती है। एक्सट्रिमली हैवी रेन का मतलब होता है कि 204.4 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है।

12 जुलाई तक बारिश की संभावना
कानपुर की CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय के मुताबिक, 12 जुलाई तक बारिश के आसार बने हैं। वहीं जुलाई में अभी तक अच्छी बारिश हुई है। वहीं ये बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है।

बारिश से जुड़ी कुछ तस्वीरें:-

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में बारिश के जलभराव में एक ठेला पलट गया। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। यहां की खराब सड़कों से लोग परेशान हैं।

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में बारिश के जलभराव में एक ठेला पलट गया। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। यहां की खराब सड़कों से लोग परेशान हैं।

गाजियाबाद में गौड़ सिद्धार्थम से न्यू लिंक रोड़ जाने वाली सड़क देखिए। बराबर में हाइराइज सोसाइटीज हैं और सड़कों पर बारिश का पानी भरा है।

गाजियाबाद में गौड़ सिद्धार्थम से न्यू लिंक रोड़ जाने वाली सड़क देखिए। बराबर में हाइराइज सोसाइटीज हैं और सड़कों पर बारिश का पानी भरा है।

नोएडा के सर्दाबाद की सड़क पर हुआ जल भराव। यहां रात से बारिश जारी है।

नोएडा के सर्दाबाद की सड़क पर हुआ जल भराव। यहां रात से बारिश जारी है।

नोएडा के सर्दाबाद में बारिश का पानी भर गया है। आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी हाे रही है।

नोएडा के सर्दाबाद में बारिश का पानी भर गया है। आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी हाे रही है।

  • आगे शहरों के मौसम का हाल जानते हैं:-

आगरा में सुबह बारिश, अगले 4 दिन रुक-रुककर होगी बरसात

आगरा में सुबह 9 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली।

आगरा में सुबह 9 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली।

आगरा में आज सुबह बारिश होने से गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग ने 4 दिन का बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पिछले 3 दिन से मौसम विभाग बारिश की संभावना जता रहा था, लेकिन पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहती थी। बारिश नहीं हो रही थी। उमस और गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा था। आज सुबह बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया।

बरेली में दो दिन से रुक-रुक कर बारिश जारी

ये फोटो बरेली में बदायूं रोड की है। रुक-रुक कर बारिश जारी है।

ये फोटो बरेली में बदायूं रोड की है। रुक-रुक कर बारिश जारी है।

बरेली में पिछले 2 दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। 48 घंटे में 48 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। रात में भी बारिश हुई। सुबह से बूंदाबांदी जारी है। बादल छाए हुए हैं। 3 दिन में अधिकतम तापमान 4 डिग्री घटकर 31 डिग्री पर आ पहुंचा। वहीं आज सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। अगले 24 घंटे में 22 MM बारिश होने की संभावना है। हवा की स्पीड 12 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। मौसम में आर्द्रता 88 % है।

सहारनपुर में सुबह से बारिश जारी

ये फोटो सहारनपुर में शनिवार का है। बारिश में रेनकोट पहनकर कांवड़िए बोल-बम के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे हैं।

ये फोटो सहारनपुर में शनिवार का है। बारिश में रेनकोट पहनकर कांवड़िए बोल-बम के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे हैं।

सहारनपुर में शनिवार सुबह 5 बजे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश में भीगते हुए कांवड़िए आगे बढ़ रहे हैं। कई कांवड़िए रेन कोट पहने दिखे। बारिश से अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक बारिश का अनुमान है।

वाराणसी में छाए बादल, अगले हफ्ते से भारी बारिश

ये विजुअल BHU एरिया का है। यहां सुबह से बादल छाए हैं।

ये विजुअल BHU एरिया का है। यहां सुबह से बादल छाए हैं।

वाराणसी में पिछले तीन दिनों से हो रही तेज धूप के बाद बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह आसमान में हल्के बादल हैं, लेकिन मौसम साफ हैं। कल हुई बारिश से लोगों को उमस से राहत भी मिली है। वाराणसी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के अनुसार अगले एक-दो दिन तक हल्की बारिश हो सकते हैं। लेकिन, भारी बारिश की संभावना अभी अगले सप्ताह दिखाई दे रही है।

प्रयागराज में बादल छाए
प्रयागराज में आज सुबह से ही बादल छाए हैं। शुक्रवार को दिन में हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम ठंडा हुआ है। आज दिन भर बादल रहेगा। बारिश भी होने की संभावना है। बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जो 33.9 डिग्री सेल्यियस दर्ज की गई है।

यूपी के टॉप बारिश वाले जिले इस प्रकार हैं

जिला बारिश
हरदोई 71 मिमी
मैनपुरी 59.7 मिमी
बरेली 41 मिमी
मेरठ 34.4 मिमी
बुलंदशहर 32 मिमी
मुरादाबाद 22 मिमी
कन्नौज 20 मिमी
बाराबंकी 18 मिमी

Share this story