दुर्गाकुंड धर्मसंघ परिसर में स्थापित होगा मेहंदीपुर दरबार, शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा

दुर्गाकुंड धर्मसंघ परिसर में स्थापित होगा मेहंदीपुर दरबार, शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

वाराणसी। राजस्थान के मेहंदीपुर बाला जी दरबार के प्रमुख देवों का दर्शन अब धर्म नगरी काशी में भी होगा। इसके लिए दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार 24 फरवरी को मंदिर में स्थापित मेहंदीपुर बाला जी के मूल विग्रह के पाषाण कृति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

ये जानकारी धर्मसंघ सचिव जगजीतन पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि धर्म सम्राट स्वामी श्री करपात्री जी महाराज द्वारा स्थापित धर्मसंघ शिक्षा मण्डल में बने मणि मंदिर में श्री रामदरबार, 151 नर्वदेश्वर लिंग के साथ स्फटिक के द्वादश ज्योर्तिलिंग स्वरूप स्थापित हैं।

इसी क्रम में परिसर में ही मेहंदीपुर बाला जी दरबार का एक अन्य देवालय बनाया गया है। जिसमें मेहंदीपुर बालाजी हनुमान के साथ श्री भैरवबाबा व प्रेतराज सरकार के मूल विग्रह के पाषाण कृतियों को स्थापित किया जायगा। इसके लिये तीनों विग्रहों में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बालाजी दरबार से जुड़े आचार्य महेश चन्द्र मिश्र रविवार को दोपहर में सवामनी का भोग भी लगायेंगे।
 

Share this story