यूपी भाजपा में बड़ा उलटफेर : करीब 55 जिला प्रभारी बदले; पिछड़ा मोर्चा की कमान राम प्रताप चौहान को

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
लखनऊ । लोकसभा चुनाव 2024 से पहले BJP संगठन में बड़ा बदलाव किया गया। यूपी के करीब 55 जिला प्रभारी बदले गए हैं। इनमें पूर्व मंत्री सुरेश राणा का नाम भी शामिल है। उन्हें शाहजहांपुर की महानगर इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, 6 क्षेत्रों के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा को भी नया प्रभारी मिल गया है।
लखनऊ के पार्टी मुख्यालय पर आज बीजेपी के सभी जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई थी। 98 जिलों के क्षेत्रीय और जिला प्रभारियों के कामकाज को लेकर फीडबैक लेने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने नई सूची का ऐलान किया। हालांकि, इस बदलाव का आधार नए चेहरों को मौका देना और पार्टी के कामकाज में तेजी लाने को बताया जा रहा है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।
दरअसल, सितंबर 2023 में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पहली बार लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर सभी जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। इसके साथ ही पार्टी के जो अभियान चल रहे हैं, उसमें भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
6 क्षेत्रों के प्रभारियों में सुभाष यदुवंश, संतोष और संजय राय शामिल
5 प्रदेश महामंत्री और एक प्रदेश उपाध्यक्ष को प्रभारी बनाया गया। प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश को पश्चिम क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। अवध क्षेत्र का प्रभारी प्रदेश महामंत्री संजय राय को बनाया गया। ब्रज क्षेत्र का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को बनाया गया। काशी क्षेत्र का प्रभारी प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य को बनाया गया।
कानपुर क्षेत्र का प्रभारी प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को बनाया गया। जबकि प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गयी। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बूथ की संरचना को मज़बूत करने के लिए बैठक की गई है। अभी तक लोकसभा प्रवास में 14 सीट थी। अब सभी लोकसभा संचालन समिति बना कर अभियान चलाएंगे।
पिछड़ा मोर्चा की कमान राम प्रताप चौहान को दी
वहीं, 7 मोर्चों में से सिर्फ एक मोर्चा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी को बदला गया है। अब प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान को ओबीसी मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। पहले दया शंकर सिंह प्रभारी थे। महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रभारी नहीं बदले गये हैं।
जिला प्रभारी जो बदले गए
क्षेत्र | प्रभारी |
रामपुर | राजा वर्मा |
इटावा | कमलावती सिंह |
चित्रकूट | अनिल यादव |
बांदा | रामकिशोर साहू |
महोबा | संजीव |
फर्रुखाबाद | शिव महेश दुबे |
हमीरपुर | देवेश कोरी |
ललितपुर | सुरेश अवस्थी |
झांसी ग्रामीण | सतविलास शिवहरे |
जालौन | अशोक जाखरी |
फतेहपुर | रंजना उपाध्याय |
कानपुर दक्षिण /उत्तर | पंकज सिंह |
कानपुर ग्रामीण | राधेश्याम पांडेय |
मैनपुरी | अनिल चौधरी |
हाथरस | डी पी भारती |
अलीगढ़ महानगर | श्रीचंद्र शर्मा एमएलसी |
एटा | हर्षवर्धन शर्मा |
नोएडा महानगर | कांता कर्दम |
अलीगढ़ जिला | मानवेंद्र सिंह लोधी |
मथुरा महानगर /जिला | अशोक कटारिया |
फिरोजाबाद महानगर /जिला | ब्रज बहादुर |
आगरा जिला | अमित वाल्मीकि |
आगरा महानगर | धर्मेंद्र सिंह |
बुलंदशहर | बसंत त्यागी |
कानपुर देहात | अशोक राजपूत |
औरैया | आनंद सिंह |
कन्नौज | इंद्रपाल पटेल |
बदायूं | दिनेश कुमार शर्मा |
पीलीभीत | गुलशन आनंद |
शाहजहांपुर महानगर जिला | सुरेश राणा |
आंवला | दोदराम कुशवाहा |
बरेली जिला | देवेंद्र चौधरी |
बरेली महानगर | मोहित बेनीवाल |
कासगंज | पूनम बजाज |
संभल | हेमंत राजपूत |
बागपत | चंद्र मोहन |
गौतमबुद्धनगर | प्रमोद गुप्ता |
हापुड़ | सत्यपाल सैनी |
गाजियाबाद महानगर /जिला | मानवेंद्र सिंह एमएलसी |
मेरठ जिला | मयंक गोयल |
मेरठ महानगर | विजय शिवहरे |
मुजफ्फरनगर | सूर्यप्रकाश पाल |
सहारनपुर जिला | डी के शर्मा |
सहारनपुर | वाई पी सिंह |
बिजनौर | हरिओम शर्मा |
अमरोहा | सत्यपाल पाल |
शामली | विकास अग्रवाल |
मुरादाबाद जिला/ महानगर | राजेश यादव |