लोकमत परिष्कार संगोष्ठी  :राममाधव बोले- मतदान करते समय राष्ट्र के व्यापक लक्ष्य को न भूलें

Rammadhav

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 

 

वाराणसी । सीएम एंग्लो बंगाली टोला इंटर कालेज में मतदान हमारा अधिकार भी, परम कर्तव्य भी विषयक लोकमत परिष्कार संगोष्ठी हुई। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राममाधव ने कहा कि मतदान करते समय राष्ट्र के व्यापक लक्ष्य को न भूलें।

 

देश में सांस्कृतिक परिवर्तन से देश बदला

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मतदान के उचित प्रयोग से एक नये भारत का चित्र दुनिया के सामने आया है। आधारभूत परिवर्तन के अलावा सांस्कृतिक परिवर्तन भी देश की दशा को बदल रहा है। हम सभी इस सांस्कृतिक परिवर्तन को 5 बिन्दुओं के अंतर्गत देख सकते हैं। वक्ता ने प्रथम बिंदु के रूप में सामाजिक सांस्कृतिक परिवर्तन की चर्चा की।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल।

(कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल।)

देश का धर्म समाप्त होने पर देश समाप्त हो जाएगा

राम माधव ने कहा कि भारत वर्तमान में भी गुटनिरपेक्ष है। परन्तु वर्तमान भारत अपने लोकहित को सर्वोपरि मानते हुए दुनिया में सभी से मित्रता रखता है। एनी बेसेंट का कथन देते हुए राम माधव ने कहा कि इस देश का धर्म समाप्त हो गया तो भारत समाप्त हो जाएगा। विशिष्ट अतिथि संत रविदास मन्दिर के महंत भारत भूषण ने कहा कि राष्ट्र ऐसा होना चाहिए। जहां सभी का पेट भर सके। सभी में समरसता की भावना हो।

विशिष्ट अतिथि डा. केके त्रिपाठी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का वर्णन वैदिक काल में भी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति रहे राजेश्वर आचार्य ने कहा कि काशी का प्रत्येक व्यक्ति समझावन भी जानता है और बुझावन भी जानता है।

काशीवासियों से शत-प्रतिशत मतदान करने का किया गया आवाह्न।

(काशीवासियों से शत-प्रतिशत मतदान करने का किया गया आवाह्न।)

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वेंकट रमन घनपाठी ने स्वस्तिवाचन किया। मतदाता जागरूकता गीत की प्रस्तुति चन्द्रशेखर ने की। संचालन डॉ. हरेंद्र राय और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक राहुल सिंह ने किया।

Share this story