लोस चुनाव: चंदौली लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर, सपा ने बनाई बढ़त

df

 Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

चंदौली । चंदौली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय और इंडी गठबंधन के वीरेंद्र सिंह के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर में चल रही मतगणना में इंडी गठबंधन के वीरेन्द्र सिंह 21641 मतों से आगे चल रहे थे। वीरेन्द्र सिंह को 416354 मत और भाजपा के डॉ.महेन्द्रनाथ को 394713 और बसपा के सत्येंद्र को 137987 मत मिला था।

डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय भाजपा से तीसरी बार प्रत्याशी है। जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उन्होंने चुनाव पूरी ताकत लगा दी। इसके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जनसभा कर पांडेय के पक्ष में माहौल बनाया। लेकिन इस बार लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की साइकिल खूब चली है।

इसमें इंडी गठबंधन के कोर मतदाताओं का साथ भी वीरेंद्र सिंह को मिलता दिख रहा है।

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और मंत्री रहे वीरेंद्र सिंह की क्षेत्र में खास कर सजातीय मतदाताओं में अच्छी पकड़ है। इसका लाभ भी उन्हें मिला। डॉ महेंद्रनाथ पांडेय 2019 में भी बेहद कम वोटों से जीते थे। 2019 के चुनाव में डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को 5,10,733 और सपा के संजय सिंह चौहान को 4,96,774 वोट मिले थे। सुभासपा के रामगोविंद ने 18,985 वोट झटके थे।

इससे पहले 2014 के चुनाव में बीजेपी के डॉ.महेंद्र नाथ पांडे को 4,14,135 वोट मिले थे। बसपा के अनिल कुमार मौर्य को 2,57,379 और सपा के रामकिशुन को 2,04,145 वोट मिल सके थे। कांग्रेस के तरूणेन्द्र चंद पटेल को 27,194 वोट हासिल हुए थे।

Share this story