कानपुर 5 राज्यों में सबसे ठंडा, 22 साल का रिकॉर्ड टूटा : 2.4 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज

कानपुर 5 राज्यों में सबसे ठंडा, 22 साल का रिकॉर्ड टूटा : 2.4 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज

यूपी में भीषण ठंड का दौर जारी है। शुक्रवार को लखनऊ में दिन में शिमला से ज्यादा ठंडक रही। शिमला में अधिकतम पारा 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि लखनऊ में 12.9 डिग्री रहा है। यही नहीं, 5 राज्यों में कानपुर सबसे सर्द रहा है। यहां पारा 2.4°C रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, भीषण ठंड से आज भी राहत मिलने के आसार नहीं है। प्रदेश के 16 शहरों में कोल्ड-डे का रेड अलर्ट और 29 शहरों में ​​​​ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी सर्द हवाएं चल रहीं हैं। 31 जनवरी तक ऐसी ही ठंड पड़ सकती है। 26 जनवरी के बाद पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बारिश की संभावना भी है।

अब शहरों के हालात पढ़िए...

तस्वीर कानपुर की है। सर्दी से बचने के लिए लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है।

तस्वीर कानपुर की है। सर्दी से बचने के लिए लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है।

 

कानपुर 5 राज्यों में सबसे ठंडा, 22 साल का रिकॉर्ड टूटा
कानपुर 5 राज्यों के मुकाबले शुक्रवार को सबसे ठंडा रहा। यहां 2.4 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी राजस्थान और दक्षिण हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में 2.5 से 5 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान रहा। जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली राजस्थान और मध्य प्रदेश में 6 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं, बीकानेर (पश्चिमी राजस्थान) और कानपुर (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, कानपुर में 19 जनवरी 2002 को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री था, जबकि शुक्रवार को पारा 22 साल बाद पहली बार 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान 2002 में 14 डिग्री था और 2023 में शुक्रवार (19 जनवरी) का अधिकतम तापमान 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 11.8°C दर्ज किया गया। वहीं कानपुर में 1.7 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं बह रही हैं।

दिन में शिमला, देहरादून जैसी लखनऊ में ठंडक
लखनऊ में लोग जबरदस्त ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में दिन शिमला और देहरादून से भी ठंडा रहा। शिमला में अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देहरादून में अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ में अधिकतम पारा 12.9 डिग्री और न्यूनतम 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मेरठ, बरेली समेत 8 शहर सीवियर कोल्ड-डे की चपेट में
शुक्रवार की बात करें तो मेरठ, बरेली, झांसी, लखनऊ, गोरखपुर, बहराइच, वाराणसी और रायबरेली में सीवियर कोल्ड-डे दर्ज किया गया।​​​​​​ CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया, ''उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में समुद्र तल से 12.6 किमी. ऊपर तेज जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। जिससे तापमान भले ज्यादा न हो, लेकिन गलन ज्यादा होती है। इन हवाओं ने मैदानी इलाकों में पहाड़ों वाली ठंड का एहसास करा दिया है।''

मुरादाबाद में ठंड अधिक पड़ने की वजह से रैन बसेरो की व्यवस्था और पुख्ता की गई है।

मुरादाबाद में ठंड अधिक पड़ने की वजह से रैन बसेरो की व्यवस्था और पुख्ता की गई है।

मौसम विभाग ने बरेली में आज सीजन का सबसे सर्द दिन रहने का अनुमान जताया है। सुबह न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 11 डिग्री तक जाने का अनुमान है। जिससे कोल्ड वेव में गलन रहेगी। कोहरे से दूसरे दिन भी राहत है लेकिन मौसम शीतलहर जैसा है। हवा की स्पीड 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रहेगी। इससे पहले शुक्रवार को शीतलहर जैसा मौसम रहा।

दरअसल, जेट स्ट्रीम पश्चिम से पूर्व ओर बहने वाली हवाओं का तूफान होता है। यह गर्म हवाएं वायुमंडल में मौजूद ठंडी हवाओं से मिलने से बनती हैं। ठंड के मौसम में जेट स्ट्रीम चलने से गलन पैदा होती है।

इन जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट

प्रयागराज में ट्रेनों की चाल पर कोहरे का असर पड़ा है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रयागराज में ट्रेनों की चाल पर कोहरे का असर पड़ा है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रेड अलर्ट : गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में बेहद ठंडा दिन रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट : प्रतापगढ़, चंदौली, संत रविदास नगर, जौनपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, आगरा, शामली, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी।

इन जिलों में छाएगा घना कोहरा

यह फोटो बरेली की है। यहां सुबह न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया।

यह फोटो बरेली की है। यहां सुबह न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया।

ऑरेंज अलर्ट: गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल।

येलो अलर्ट: प्रयागराज, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बदायूं।

सीवियर कोल्ड डे वाले शहरों में तापमान

जिला अधिकतम न्यूनतम
आगरा 11.8°C 8.4°C
मेरठ 11.0°C 6.6°C
बरेली 10.2°C 7.8°C
कानपुर 11.8°C 2.4°C
झांसी 10.0°C 5.4°C
लखनऊ 12.9°C 6.1°C
गोरखपुर 16.2.°C 10.1°C
बहराइच 13.2°C 8.4°C
वाराणसी 15.6°C 6.8°C
रायबरेली 12.8°C 5.4°C

अब बात कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी की...

कोहरे के चलते वंदे भारत ट्रेन निरस्त
ठंड की वजह से ट्रेनों की बिगड़ी चाल से यात्रियों का बुरा हाल है। धीमी गति से चलने की वजह से यात्रियों का सफर दोगुने से अधिक समय में पूरा हो रहा है। कानपुर होकर जाने वाली 40 से अधिक ट्रेनें 24 घंटे तक लेट रहीं। वंदे भारत एक्सप्रेस के गुरुवार के छह से सात घंटे लेट होने की वजह से शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस को निरस्त करना पड़ा।

बीते 24 घंटे में 1136 यात्रियों ने कानपुर सेंट्रल से यात्रा के टिकट निरस्त कराए। 22416 नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस नौ घंटे तक लेट होने की वजह से शुक्रवार को दिल्ली से निरस्त रही। जबकि ट्रेन नंबर 22415 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस सात घंटे लेट होने की वजह से वाराणसी से निरस्त करनी पड़ी।

इन ट्रेनों पर रहा कोहरे का असर

ट्रेन लेट
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 24 घंटे
गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस 19 घंटे
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस 10 घंटे
नई दिल्ली-सियालदाह राजधानी 4:15 घंटे
काशी महाकाल एक्सप्रेस 4:30 घंटे
अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस 4:30 घंटे
बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस 8 घंटे
बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस 6:45 घंटे
नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 11:30 घंटे
नई दिल्ली-कानपुर श्रमशक्ति एक्सप्रेस 2:56 घंटे

Share this story