Jaunpur Nagar Panchayat Chunav Result 2023: 20 वर्षों बाद ढहा बसपा का किला, जानिए किसके कब्‍जे में कौन सी सीट

Jaunpur Nagar Panchayat Chunav Result 2023: 20 वर्षों बाद ढहा बसपा का किला, जानिए किसके कब्‍जे में कौन सी सीट

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

जौनपुर । Jaunpur Nagar Panchayat Chunav Result 2023  

नगर पालिका परिषद जौनपुर में 27 वर्षों बाद बीजेपी

जौनपुर नगर निकाय के चुनाव में नगर पालिका परिषद जौनपुर में 27 वर्षों बाद कमल खिला। बीजेपी प्रत्याशी मनोरमा मौर्या शुरुआती काउंटिंग से लेकर अंत तक बढ़त बनाई रहींं। उन्हें कुल 19074 वोट मिले। दूसरी नम्बर पर बसपा की माया टंडन रहीं, जिन्हें कुल 8242 मत प्राप्त हुए। सपा तीसरे स्थान पर पहुंच गई। कांग्रेस प्रत्याशी दरख्सा खातून को 6768 वोट मिलें। नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर की सीट भी भाजपा के खाते में आई है, जबकि नगर पालिका परिषद शाहगंज से सपा प्रत्याशी की जीत हुई।  पिछले दो दशक से इस सीट पर हाथी ने पांव जमा रखा था। मनोरमा ने हाथी के उस पांव को परिषद के अध्यक्ष की कुर्सी से बेदखल कर दिया। इस सीट को जितने के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ प्रचार के लिए आए थे।

नगर पंचायत चेयरमैन सीटों पर ये जीतें

  • जौनपुर मड़ीयाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट पर निर्दल प्रत्याशी रूकसाना 6754 वोट पाकर विजयी रहीं।
  • जौनपुर की केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी निर्दल प्रत्याशी ज्‍योति ने कब्जाई है। उन्हें कुल 2564 वोट मिले।
  • जौनपुर की रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दल कैंडिडेट विनोद कुमार को जीत मिली है। उन्हें 3640 मत मिले।
  • जौनपुर की कचगाँव नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर निर्दल कैंडिडेट फिरोज जीते हैं। उन्हें 1332 वोट मिले।
  • जौनपुर की जफराबाद नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर सपा की उम्मे रहीला 2419 मत पाकर विजयी रहीं।
  • जौनपुर की गौराबादशाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बीजेपी की सीतामनी ने कब्जा जमाया है। उन्हें 4390 वोट मिलें।
  • नगर पंचायत मछली शहर और बदलापुर से BSP को जीत मिली है।
  • नगर पंचायत जफराबाद से सपा को विजय।
  • नगर पंचायत खेतासराय से बीजेपी को विजय श्री।

Share this story